{"_id":"61688e6114fb07067c66c590","slug":"police-looking-for-dacoits-in-lisadigate-by-showing-footage-city-news-mrt560702944","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटेज दिखाकर लिसाड़ीगेट में डकैतों की ढूंढ रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटेज दिखाकर लिसाड़ीगेट में डकैतों की ढूंढ रही पुलिस
विज्ञापन

मेरठ। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज लेकर लिसाड़ीगेट में बृहस्पतिवार को दिनभर पुलिस ने बदमाशों को ढूंढा, लेकिन अभी सुराग नहीं लगा। पूछताछ के लिए उठाए गए शेरगढ़ी के चार युवकों को छोड़ दिया।
शास्त्री नगर एल ब्लाक में फाइनेंसर संजीव गोयल व उनकी अकाउंटेंट शहरीन को बंधक बनाकर मंगलवार दोपहर बदमाशों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया था। 51 हजार की नकदी, सोने की अंगूठी, तीन मोबाइल बदमाश लूटकर ले गए थे। तीन दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ है। पुलिस को अंदेशा है कि लिसाड़ीगेट के बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है, जिसमें एक की पहचान हुई है। बृहस्पतिवार को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज लेकर पुलिस लिसाड़ीगेट में बदमाशों को ढूंढती रही।
एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि बदमाशों की तलाश में मेडिकल थाना पुलिस के साथ एसओजी की टीम लगी हुई है। पुलिस ने घटनाक्रम का क्राइम सीन भी किया और फिर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी है। वारदात के बाद बदमाश लिसाड़ीगेट की तरफ भागे थे। पुलिस सभी बिंदु पर काम कर रही है।
विज्ञापन
चार लाख की लूट में चौथे दिन भी सुराग नहीं
मलियाना फ्लाईओवर पर कारोबारी चंद्रमोहन सिंघल के कर्मचारी रविंद्र से चार लाख की लूट के मामले में भी पुलिस चौथे दिन खाली है। पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ की। अभी लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा।