फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police guard at SP leaders' residences; party workers stopped.

Meerut News: सपा नेताओं के आवास पर पुलिस का पहरा, कार्यकर्ताओं को रोका

Fri, 09 Oct 2026 07:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
Police guard at SP leaders' residences; party workers stopped.
सड़क की गुणवत्ता की जांच करते अधिकारी (फलावदा)
जंतर-मंतर पर विपक्षी दलों के धरना-प्रदर्शन में शामिल होने जाने से रोकने का आरोप, पूर्व चेयरमैन ने उठाए सवाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। दिल्ली के जंतर-मंतर पर विपक्षी दलों के धरना-प्रदर्शन में शामिल होने जाने से रोकने के लिए सरधना में सपा नेता एवं पूर्व चेयरमैन निजाम अंसारी के आवास पर पुलिस ने रात से ही निगरानी शुरू कर दी। सपा नेता का आरोप है कि पुलिस की इस कार्रवाई के चलते उनके परिवार और कार्यकर्ताओं को नजरबंद करने जैसी स्थिति बनी रही। इससे कार्यकर्ताओं में नाराजगी है।

सपा नगर अध्यक्ष सलीम अंसारी, हाजी तैय्यब, शाहवेज अंसारी, शहीद मलिक और शहीद अंसारी समेत कई कार्यकर्ता निजाम अंसारी के आवास पर मौजूद रहे। पूर्व चेयरमैन निजाम अंसारी ने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखना और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराना प्रत्येक नागरिक का संविधानिक अधिकार है। विपक्षी दलों के कार्यक्रम में शामिल होने से रोकने के लिए आवास पर पुलिस का पहरा लगाया जाना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिहाज से उचित नहीं है। कहा कि पार्टी कार्यकर्ता संविधान और लोकतांत्रिक मर्यादाओं में विश्वास रखते हुए जनता के मुद्दों को उठाते रहेंगे। किसी भी परिस्थिति में जनता की आवाज उठाने के अपने लोकतांत्रिक दायित्व से पीछे नहीं हटेंगे।

सड़क की गुणवत्ता की जांच करते अधिकारी (फलावदा)

सड़क की गुणवत्ता की जांच करते अधिकारी (फलावदा)

सड़क की गुणवत्ता की जांच करते अधिकारी (फलावदा)

सड़क की गुणवत्ता की जांच करते अधिकारी (फलावदा)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed