{"_id":"618d7b2f0a24b556f37af4db","slug":"police-fail-to-cacth-kiran-goswami-meerut-news-mrt564451050","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई ड्रग्स केस: 20 महीने बीत गए...पर पुलिस के हाथ नहीं लगा कोई सुराग, क्या किरन गोसावी को मेरठ लाने में कामयाब होगी पुलिस?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई ड्रग्स केस: 20 महीने बीत गए...पर पुलिस के हाथ नहीं लगा कोई सुराग, क्या किरन गोसावी को मेरठ लाने में कामयाब होगी पुलिस?
Fri, 12 Nov 2021 05:48 PM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 05:48 PM IST
सार
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के केस से सुर्खियों में आए किरन गोसावी के खिलाफ मेरठ पुलिस कोई भी सबूत नहीं जुटा पाई, जिसके आधार पर उसकी गिरफ्तारी हो सके।
विज्ञापन
मुंबई ड्रस केस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई ड्रग्स केस से सुर्खियों में आया किरन गोसावी साक्ष्य के अभाव में मेरठ पुलिस से बचता आया है। 20 महीने बीत गए लेकिन पुलिस के ऐसा कोई सुराग हाथ नहीं लगा, जिसके आधार पर उसकी गिरफ्तारी हो सके। पुणे पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद एक आस जगी है। देखना होगा कि क्या पुलिस किरन गोसावी को मेरठ लाने में कामयाब हो पाती है।
विज्ञापन
मुंबई निवासी किरन गोसावी हाईप्रोफाइल लाइफ जीता आया है। बड़े-बड़े घरानों में उसके संपर्क बताए गए, जिनकी बदौलत वह पुलिस के शिकंजे से बचता आया है। मुजफ्फरनगर निवासी रहबर रजा को फ्रेंचाइजी दिलाने की बात शुरू की गई थी और लाखों के फ्राड को अंजाम दिया। सिविल लाइन पुलिस की माने तो इस मामले की जांच नोएडा स्थित ऑफिस से शुरू की थी। पुलिस जब वहां पहुंची तो पता चला कि कंपनी का कोई अस्तित्व ही नहीं है। जहां ऑफिस बताया गया, वहां एक किराए का फ्लैट किरन गोसावी ने अपनी पत्नी के नाम लिया हुआ था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सामने आया बड़ा खेल: अफसरों ने खूब भरी जेब, पोल खुली तो अधिकारियों में मचा हड़कंप, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
पुलिस ने इसे जांच में दर्ज किया लेकिन, गिरफ्तारी के लिए यह नाकाफी था। किरन गोसावी पर जाली दस्तावेज बनाने और उनका उपयोग करने का बड़ा आरोप है, जिससे जुड़ा कोई मजबूत सुराग पुलिस के हाथ अभी तक नहीं लगा है। धमकी दिये जाने के साक्ष्य भी पुलिस नहीं जुटा पाई है, जिससे मामला लंबित चला आ रहा है। हालांकि विवेचक मुंबई में किरन गोसावी के पिता प्रकाश से भी एक बार मिलकर आ चुके हैं।
यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: सराफ को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई अनैतिक संबंध की बात, खौफनाक है वारदात
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी के दौरान सेल्फी लेते सुर्खियों में आए मेरठ के वांछित किरन गोसावी की पुणे पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के बाद विवेचक ने एक बार फिर मुंबई का रुख किया है। कोशिश हो रही है कि बी वारंट पर किरन गोसावी को मेरठ लाया जाए।