फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Police descended on the guard of the soldier, agreement reached for two and a half lakh rupees

यूपी: थाने में लगी आबरू की बोली, ढाई लाख में कराया समझौता, ये है पूरा मामला

Tue, 23 Feb 2021 01:36 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 23 Feb 2021 01:36 PM IST
विज्ञापन
Meerut News: Police descended on the guard of the soldier, agreement reached for two and a half lakh rupees
सांकेतिक तस्वीर

मेरठ में एक होटल में युवती से दरिंदगी करने वाले सिपाही के बचाव में पुलिस उतर आई। युवती थाने बुलाई गई और ढाई लाख रुपये देकर समझौता लिखवा लिया गया। खाकी को दागदार करने वाले सिपाही को थाने की पुलिस ने क्लीन चिट दे दी। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी सिपाही की कई शिकायतें अफसरों तक जा चुकी हैं।

विज्ञापन


बुलंदशहर की युवती से होटल में दरिंदगी की बात थाने की पुलिस भी स्वीकार कर रही है, लेकिन अधिकारिक तौर पर कोई बयान देने को तैयार नहीं है। पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाली इस घटना को छिपाने के तमाम प्रयास होते रहे।
विज्ञापन


ये है मामला
होटल मालिक के बेटे ने सिपाही को फोन करके बुलाया। सिपाही ने वर्दी का रौब दिखाकर लड़की को थाने ले जाने की बात कहीं। पुलिस सूत्रों के अनुसार सिपाही और होटल मालिक के बेटे ने भी युवती के साथ दरिंदगी की। वहीं, पुलिस अधिकारी इस घटना से इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी में भिड़े चटवाले, आइंस्टीन लुक वाले दुकानदार को लेकर सोशल मीडिया पर आईं फनी मीम्स की बाढ़, तस्वीरें

होटल मालिक के बेटे से थी युवती की दोस्ती
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, होटल मालिक के बेटे की युवती से दोस्ती थी। युवती फेसबुक मैसेंजर पर होटल मालिक के बेटे से बात करती थी। उनकी चैट भी मोबाइल में मिली है। युवती ने बताया कि फेसबुक मैसेंजर के जरिए ही उसने होटल का नाम और पता पूछा था। जहां पर वह अपने प्रेमी के साथ रात में रुकने के लिए आई थी। पुलिस का दावा है कि युवती की शादी हो चुकी थी। लेकिन पति से विवाद चलने के कारण वह मायके में रहती है। हालांकि युवती खुद को अविवाहित बता रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed