फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police could not find clue of miscreants even after 72 hours in case of shooting of sub inspector in Meerut

दरोगा को गोली मारने का मामला: 72 घंटे बीते पर नहीं लगा बदमाशों का सुराग, पुलिस ने खंगाले 150 CCTV कैमरे

Fri, 26 Jan 2024 05:31 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 26 Jan 2024 05:31 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ में दरोगा को गोली मारने के मामले में पुलिस 72 घंटे बाद भी बदमाशों का सुराग नहीं लगा सकी है। इस दौरान पुलिस ने 150 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले लेकिन, कोई सुराग नहीं लगा।

विज्ञापन
Police could not find clue of miscreants even after 72 hours in case of shooting of sub inspector in Meerut
दरोगा मुन्नेश का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेरठ के कंकरखेड़ा में कार लूटने के बाद दरोगा मुन्नेश सिंह कसाना (49) को गोली मारने वाले तीन बदमाशों का 72 घंटे बाद भी पता नहीं लग पाया है। पुलिस की चार टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी हैं।

विज्ञापन


कंकरखेड़ा में सोमवार देर रात तीन बदमाशों ने जिटौली कट के पास एक मंडप के बाहर से पिस्टल के दम पर सेंट्रो कार लूट ली थी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश कार लूटकर फरार हो गए थे। कार में जीपीएस लगा होने की वजह से पीड़ित की सूचना पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई थी।

विज्ञापन

इस दौरान हाईवे चौकी प्रभारी मुन्नेश सिंह पुलिस बल के साथ बदमाशों का पीछा कर रहे थे। 10 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद पुलिस की बदमाशों से लाल मोहम्मद पुर रोड के पर बने नाले के पास मुठभेड़ हो गई थी। चौकी प्रभारी ने एक बदमाश को पकड़ लिया था। वही दो बदमाश मौके से भागने का प्रयास कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़: जीजा-साले बनाते थे अवैध हथियार, बड़ी संख्या में असलहा बरामद, जल्द खुलेंगे गहरे राज

विज्ञापन

इसके  बदमाशों को पकड़ने के लिए चौकी प्रभारी ने उनके पीछे दौड़ लगा दी थी। इसी बीच एक बदमाशों ने चौकी प्रभारी व पुलिस कर्मियों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। जिसमें गोली लगने से चौकी प्रभारी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। एसपी क्राइम अनित कुमार ने बताया कि 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए हैं। घटना के समय कोहरा होने के कारण बदमाशों की पहचान नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें: Murder: पहले महिला का कत्ल, फिर हाईवे पर फेंकी लाश, चेहरे पर मिले चोट के निशान, खुलासे के लिए दो टीमों का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed