फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Used to make weapons in the forest, brother-in-law caught

तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़: जीजा-साले बनाते थे अवैध हथियार, बड़ी संख्या में असलहा बरामद, जल्द खुलेंगे गहरे राज

Fri, 26 Jan 2024 02:35 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 26 Jan 2024 02:35 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में पुलिस ने अवैध हथियारों की फैक्टरी का पर्दाफाश किया है। खुलासा हुआ है कि इस फैक्टरी में जीजा और साले अवैध हथियार बनाते थे।

विज्ञापन
Used to make weapons in the forest, brother-in-law caught
अवैध असलहा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में वन विभाग के जंगल में असलहा फैक्टरी संचालित करने वाले जीजा और साले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से बड़ी संख्या में असलहा और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए गए। दोनों आरोपियों पर आर्म्स एक्ट के तहत पहले भी मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन


पुलिस लाइन सभागार में बृहस्पतिवार को कार्यवाहक एसपी देहात व एसपी क्राइम प्रशांत कुमार ने बताया कि रामराज थाना पुलिस ने अवैध तरीके से असलहा बनाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी एक-दूसरे के जीजा और साले हैं। 24 जनवरी को रात आठ बजे सूचना मिलने पर थाना पुलिस गंगा बैराज के पास पुस्ता वाले कच्चे रास्ते पर वन विभाग के जंगल में आरोपियों की धरपकड़ के लिए पहुंची। इस दौरान जावेद निवासी नंगला लियावली थाना रतनपुरी और उसका साला आलिम निवासी जई थाना भावनपुर मेरठ को गिरफ्तार किया गया। साथ ही जंगल में संचालित फैक्टरी से अवैध शस्त्र बरामद गिए।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह लोग अलग-अलग जगह पर असलहा बनाते थे। इससे पहले जावेद जेल में जा चुका है। इस मौके पर सीओ जानसठ महेश चंद गौतम और प्रभारी निरीक्षक सीता सिंह मौजूद रहे।

चुनाव में इस्तेमाल होने वाला था असलहा
एसपी क्राइम प्रशांत कुमार ने बताया कि इससे पहले जब जावेद जेल में था तो इसकी दूसरे अपराधियों से बातचीत हुई। उनकी डिमांड के हिसाब से यह उन्हें असलहा की सप्लाई करते थे। इसके अलावा अंदेशा है कि अब यह बरामद असलहा चुनाव में इस्तेमाल होने वाला था। आरोपियों से पूछताछ जारी है।

यह भी पढ़ें: घायल दरोगा की हालत बेहतर: पहलवानी के बूते 30 वर्ष पहले PAC में भर्ती हुए थे मुन्नेश, साढ़े सात घंटे चला ऑपरेशन

विज्ञापन

यह हुआ असलहा बरामद
आरोपियों के पास से पांच तमंचे (315 बोर), एक मसकट डबल बैरल (12 बोर), पांच तमंचा बॉडी अधबनी, छह नाल, सात स्प्रिंग, तीन छेनी व एक सुम्मी, छह बिट, चार रेती, दो आरी, चार पीस रेगमाल, एक लाई, एक हथौड़ा, एक ड्रील मशीन, 15 फायरिंग पिन, 17 हैमर, 10 ट्रैगर, नौ मुहर, एक ट्रिगर गार्ड सहित बड़ी संख्या में असलहा बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें: PM Modi Rally: PM मोदी आज करेंगे चुनावी अभियान का आगाज, 2014 के चुनाव में भी बुलंदशहर से ही फूंका था बिगुल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed