फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Woman murdered and body thrown on highway side in Bijnor

Murder: पहले महिला का कत्ल, फिर हाईवे पर फेंकी लाश, चेहरे पर मिले चोट के निशान, खुलासे के लिए दो टीमों का गठन

Fri, 26 Jan 2024 03:26 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 26 Jan 2024 03:26 PM IST
सार

Bijnor Murder Case : बिजनौर में एक महिला की हत्या कर लाश को हाईवे पर फेंक दिया गया। महिला के चेहरे पर चोट के निशान मिले और कान से कुंडल गायब है। हत्या के खुलासे के लिए दो टीमों का गठन किया गया है।

विज्ञापन
Woman murdered and body thrown on highway side in Bijnor
महिला का फाइल फोटो और जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर में कोतवाली देहात में एक महिला की हत्या कर शव को हरिद्वार-काशीपुर नेशनल हाईवे के किनारे फेंक दिया गया। दरअसल, मायके से घर लौट रही महिला बस से उतरने के बाद बुधवार की शाम लापता हो गई थी, जिसका शव गांव के सामने ही हाईवे के पास पड़ा मिला। महिला के चेहरे पर चोट के निशान हैं और उसके कुंडल भी गायब है।

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, हत्याकांड के खुलासे के लिए दो टीमों का गठन किया गया है।

 

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गांव हरियावाला निवासी नाजमा (45) पत्नी अनवर बुधवार को बेटे की दवाई लेने अपने मायके के गांव दहीरपुर गई थी। नाजमा का बेटा अपनी ननिहाल के गांव दहीरपुर में ही रुक गया। इसके बाद नाजमा अकेले की अपने घर हरियावाला के निकल पड़ी। भतीजे ने नाजमा को शाम 5.45 बजे उत्तराखंड डिपो की बस में बैठा दिया। देर रात तक भी नाजमा घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसे काफी ढूंढा लेकिन, उसका पता नहीं चला।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद परिजनों ने थाने पहुंच कर पुलिस से गुहार लगाई। बृहस्पतिवार सुबह लगभग 7:30 बजे नाजमा का शव ग्राम दौलताबाद के निकट नेशनल हाईवे के किनारे पड़ा मिला। महिला के कान के पास से खून बह रहा था और उसके चेहरे पर चोट के निशान मिले। उसके कुंडल गायब थे।

विज्ञापन

उधर, जानकारी मिलते ही एएसपी देहात राम अर्ज, सीओ नगीना देव दीपक और थाना अध्यक्ष कोतवाली देहात मौके पर पहुंचे। मौका मुआयना करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के बेटे शादाब की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

गांव के सामने बस से उतरी थी महिला
पुलिस सूत्रों के अनुसार, महिला के शव से कुछ दूरी पर ही कोतवाली देहात तक यात्रा का टिकट पड़ा मिला है। उधर, पुलिस ने रोडवेज बस के चालक से भी बात की। उसने पुलिस को बताया है कि महिला अपने दौलताबाद के निकट अपने गांव जाने के लिए पुलिया के पास उतर गई थी। बुधवार की शाम बस से उतरने के बाद भी वह गांव नहीं पहुंची। महिला के मुंह, कान और दाहिने हाथ पर चोट के निशान हैं। इससे लग रहा है कि महिला के साथ मारपीट की गई होगी। लूट की भी आशंका है।

जहां-तहां पड़ा मिला सामान
महिला का शव जिस स्थान पर पड़ा था, उससे कुछ दूरी पर उसका टिकट मिला है। कुछ कदमों की दूरी पर स्थित तालाब में महिला के कपड़ों की थैली मिली है। महिला का बैग उसके शव से लगभग 100 मीटर आगे हाईवे के किनारे पड़ा मिला। महिला के कानों से कुंडल गायब थे। उसके कान के पास से खून भी बह रहा था।

...तो सुबह ही फेंका गया शव
महिला बुधवार की शाम ही अपने गांव से कुछ दूरी पर बस से उतर गई थी, बृहस्पतिवार की सुबह उसका शव पड़ा मिला। सूत्रों की मानें तो शव सुबह के वक्त ही वहां फेंका गया है, क्योंकि रात में अगर उसका शव वहीं पड़ा रहता तो ओस और कोहरे के कारण उसके कपड़े गीले हो सकते थे, साथ ही शव के अंगों में ऐंठन आ जाती। ऐसे में कहीं और हत्या कर सुबह के वक्त शव को हाईवे किनारे फेंके जाने की बात को बल मिल रहा है।

यह भी पढ़ें: PM Modi Rally: PM मोदी आज करेंगे चुनावी अभियान का आगाज, 2014 के चुनाव में भी बुलंदशहर से ही फूंका था बिगुल

दो टीमों का गठन, खंगाले जा रहे सीसीटीवी
एएसपी देहात राम अर्ज ने बताया कि हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द खुलासे के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि महिला का शव सुबह के समय ही वहां फेंका गया है।

यह भी पढ़ें: घायल दरोगा की हालत बेहतर: पहलवानी के बूते 30 वर्ष पहले PAC में भर्ती हुए थे मुन्नेश, साढ़े सात घंटे चला ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed