{"_id":"6a930027895673d094089cb4","slug":"police-caught-the-chain-snatcher-and-sent-him-to-jail-meerut-news-c-72-1-mct1011-158528-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पुलिस ने चेन लूटेरे को पकड़ा, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पुलिस ने चेन लूटेरे को पकड़ा, भेजा जेल
विज्ञापन
-लुटेरे से 5400 रुपये व तमंचा बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
कंकरखेड़ा। थाना पुलिस और स्वाट टीम नगर ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए लूट के मुकदमे में वांछित चल रहे लुटेरे शिवकुमार सिद्दू को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी से पहले लुटेरे ने पुलिस पर तमंचे से फायरिंग कर दी थी। गोली लगने से पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। लुटेरे के कब्जे से .315 बोर का तमंचा, एक कारतूस और लूटी गई युवती की लूटी हुई चेन बेचकर मिले 5400 रुपये बरामद हुए।
सीओ दौराला प्रकाशचंद अग्रवाल ने बताया कि 27 अगस्त की शाम पटेलपुरी निवासी युवती अनुष्का गुप्ता से बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर सुभाषपुरी में चेन लूटी थी। कंकरखेड़ा थाना पुलिस ने 27 अगस्त की रात ही एक बदमाश शिवम सैनी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। शनिवार को पुलिस ने जंगेठी नाले के पास दूसरे लुटेरे शिव कुमार सिद्दू की घेराबंदी की। पुलिस को देखकर लुटेरे ने पुलिस पर फायरिंग कर दी थी। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस को उसके पास से तमंचा, कारतूस और 5400 रुपये बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने चेन एक परिचित को बेच दी थी। पुलिस लूट की चेन खरीदने वाले की तलाश शुरू कर दी है। सीओ दौराला शिव ठाकुर का कहना है कि बदमाश को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।