फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   police caught husband who want murder his wife

पत्नी की हत्या करने आया था, पुलिस ने दबोच लिया

Thu, 23 Jan 2020 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
police caught husband who want murder his wife
पत्नी की हत्या के इरादे से आया युवक साथियों संग दबोचा
विज्ञापन

मेरठ। टीपीनगर पुलिस ने पत्नी की हत्या के इरादे सेे आए युवक को उसके दो साथियों सहित गिरफ्तार कर लिया। पूर्व में भी आरोपी एक बार पत्नी को मारने का प्रयास कर चुका है, जिसका मुकदमा महिला ने दर्ज कराया था। दो साथी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, गोकुल विहार रोहटा रोड निवासी मीनाक्षी का पिछले काफी समय से अपने पति शामली निवासी विजय उर्फ लालू से विवाद चला आ रहा है। इसके बाद से मीनाक्षी अपने माता-पिता के पास रह रही है। गत वर्ष 5 अक्तूबर को विजय अपने दो साथियों हारून निवासी बिनौली बागपत और आकाश तोमर पुत्र सुखपाल सिंह निवासी बड़ौत को साथ लेकर पत्नी मीनाक्षी को समझाने आया था। नोकझोंक होने पर विजय व उसके साथियों ने मीनाक्षी पर गोली चला दी थी। मीनाक्षी ने पति व उसके दोस्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। तभी से तीनों की तलाश की जा रही थी। बुधवार शाम विजय पत्नी मीनाक्षी से मिलने गोकुल विहार रोहटा रोड पहुंचा। इस बार उसके साथ बिजेंद्र पुत्र विजयपाल और अंकेश पुत्र वेदपाल निवासी बागपत थे। विरोध पर विजय ने मीनाक्षी पर पिस्टल से फायर कर दिया। गोली की आवाज से हड़कंप मच गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। एसओ टीपीनगर दिनेश चंद्र फोर्स के साथ पहुंचे और घेराबंदी करते हुए विजय व उसके दोनों साथियों को दबोच लिया। पुलिस हारून और आकाश की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed