फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police caught firecrackers worth three lakhs in Sardhana, a youth arrested

Meerut News: सरधना में पुलिस ने तीन लाख के पटाखे पकड़े, एक युवक गिरफ्तार

Mon, 06 Nov 2023 01:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Police caught firecrackers worth three lakhs in Sardhana, a youth arrested
सरधना (मेरठ)। थाना पुलिस ने रविवार की शाम मुखबिर की सूचना पर गुजरान गेट स्थित एक गोदाम पर छापा मारा। तलाशी के दौरान गोदाम से करीब तीन लाख रुपये की कीमत के पटाखों का जखीरा पकड़ा। पुलिस ने मौके से एक युवक को भी हिरासत में लिया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से पटाखों का अवैध कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत पचौरी ने बताया कि गुजरान गेट पर नाले की पटरी पर स्थित एक गोदाम में अवैध पटाखे रखे होने की सूचना मुखबिर से मिली थी। इस सूचना के बाद थाना पुलिस ने गोदाम पर छापा मारा। पुलिस को मौके से भारी मात्रा में पटाखों का जखीरा पैकिंग में रखा मिला। बताया गया कि दीपावली के लिए व्यापारी अभी से पटाखों का स्टॉक करने में लगे हैं। पकड़े गए पटाखों की कीमत लगभग तीन लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने पटाखों को अपने कब्जे में लिया। इसके अलावा एक व्यक्ति को भी पुलिस ने यहां से गिरफ्तार किया। थाने लाकर उससे पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम कंवरपाल सिंह निवासी शहीद द्वार बताया। उसने दीपावली पर बिक्री के लिए पटाखे लाने की बात भी स्वीकार की है। पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है और जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed