फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Police became alert on sale of Chinese manjha on Republic Day

Meerut News: गणतंत्र दिवस पर चीनी मांझे की बिक्री पर सतर्क हुई पुलिस

Sat, 25 Jan 2025 01:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Police became alert on sale of Chinese manjha on Republic Day
सरधना। गणतंत्र दिवस और वसंत पंचमी के त्योहार पर नगर में पतंगें उड़ाने की पूरी तैयारियां हैं। पतंगों के उड़ने के साथ ही लोगों की जान जाने और गंभीर रूप से जख्मी होने की संभावनाएं भी प्रबल हो गई हैं। इसका कारण है चीनी डोर। इसलिए पुलिस चीनी मांझे के इस्तेमाल को लेकर सख्त कार्रवाई करने के लिए सतर्क है।
विज्ञापन


आए दिन नगरों में चीनी मांझे से हादसे हो रहे हैं। सरधना में भी पिछले गणतंत्र दिवस पर चीनी मांझे की चपेट में आकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। गर्दन बचाने के चक्कर में उसकी उंगली कट गई थी। इसके बाद थाना पुलिस ने लगातार चीनी मांझे के खिलाफ अभियान चलाया था। रविवार को गणतंत्र दिवस व दो फरवरी को वसंत पंचमी के मौके पर काफी संख्या में कस्बे में पतंग उड़ाई जाएगी। इसे लेकर पुलिस सतर्क हो गई है। चीनी मांझा मिलने पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। इसके लेकर सरधना, सरूरपुर, रोहटा व जानी थाना क्षेत्र में पुलिस को विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि हर वर्ष चीनी मांझे से काफी दुर्घटनाएं होती हैं। पक्षी भी इसकी चपेट में आकर मर जाते हैं। एनजीटी इसे लेकर राज्य सरकारों को आदेश दे चुका है। यह मांझा इतना खतरनाक होता है कि इससे हर साल कई लोगों की मौत हो जाती है और काफी लोग घायल हो जाते हैं। यदि क्षेत्र में कोई चीनी मांझे को बेचते व इस्तेमाल करते मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed