फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Poles broken in storm: Jainpur village has not received electricity for five days, villagers sit on strike

आंधी बारिश में टूटे खंभे: पांच दिन से जैनपुर गांव को नहीं मिली बिजली, धरने पर बैठे ग्रामीण

Mon, 26 May 2025 11:25 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 26 May 2025 11:25 AM IST
सार

आंधी और बारिश से शहर में जगह जगह बिजली के खंभे टूट गए। पांच दिन पूर्व आंधी-बारिश में टूटे बिजली के तार और खंबों को अभी तक ठीक नहीं किया जा सका।

विज्ञापन
Poles broken in storm: Jainpur village has not received electricity for five days, villagers sit on strike
धरना देते ग्रामीण - फोटो : संवाद

विस्तार

पांच दिन पूर्व आंधी-बारिश में टूटे बिजली के तार और खंबों को अभी तक ठीक नहीं किया जा सका। जैनपुर गांव में पांच दिनों से बिजली नहीं हैं। इसके विरोध में ग्रामीण उद्योगपुरम स्थित बिजलीघर में धरने पर बैठ गए। बाद में बिजली आपूर्ति सुचारू होने पर धरना खत्म किया।

विज्ञापन


रविवार सुबह सपा पार्षद कुलदीप उर्फ कीर्ति घोपला और विजयपाल घोपला के नेतृत्व में ग्रामीण धरने पर बैठे। विजयपाल घोपला ने कहा कि बिजली न मिलने से लोग परेशान हैं। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे अधिशासी अभियंता राकेश सोनी और परतापुर एसडीओ प्रेमराज सिंह से सपा पार्षद कुलदीप उर्फ कीर्ति घोपला ने कहा कि जैनपुर गांव नगर निगम में आता है जबकि सप्लाई ग्रामीण क्षेत्र से दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

  
यह भी पढ़ें: Meerut Weather: बारिश से गर्मी हारी, लेकिन बेल फसलों पर आफत भारी! 28 मई तक ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज़ 

Poles broken in storm: Jainpur village has not received electricity for five days, villagers sit on strike
धरना देते ग्रामीण - फोटो : संवाद

जैनपुर को कताई मिल उपकेंद्र से बिजली स्पलाई होती है जो गांव से कई किलोमीटर दूर है खंबे भी सौ मीटर से अधिक दूरी पर लगे हैं। उन्होंने कहा कि जैनपुर गांव को शताब्दी नगर सेक्टर 5 से बिजली दी जानी चाहिए। अधिशासी अभियंता राकेश सोनी ने बिजली कर्मियों को बिजली स्पलाई करने के निर्देश दिए जिसके बाद गांव में बिजली सप्लाई शुरू कर दी गई।

द्वारकापुरी के ग्रामीणों ने बिजली घर में घुसकर किया शटडाउन
कंकरखेड़ा द्वारकापुरी के ग्रामीण रविवार सुबह सरधना रोड स्थित मुख्य बिजलीघर पर पहुंचे। ग्रामीणों ने जबरन शटडाउन कर दिया। जिससे बिजली 20 मिनट रही। बाद में पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को शांत किया और बिजली व्यवस्था को चालू करवाया।

कंकरखेड़ा क्षेत्र के हाईवे स्थित द्वारकापुरी कॉलोनी में छह दिन से बिजली नहीं है। सूचना पर पुलिस के पहुंचने के बाद बिजली व्यवस्था चालू की गई। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। फिलहाल विद्युत विभाग की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed