फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   poka boing disese found in sugercane crops, farmes use these pestesite

गन्ने की फसल में पोका बोईंग रोग का प्रकोप, कृषि विशेषज्ञों ने किसान को ये दवा अपनाने की दी सलाह

Tue, 23 Jun 2020 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Tue, 23 Jun 2020 12:46 AM IST
विज्ञापन
poka boing disese found in sugercane  crops, farmes use these pestesite
sugar cane - फोटो : amar ujala

पश्चिमी यूपी में गन्ना किसानों ने खेतों में गन्ने की अगेती प्रजाति उगाई हुई है। ऐसे में इस प्रजाति में टाप बोरर के साथ ही पोका बोइंग रोग भी गन्ने की फसल के लिए चिंत का विषय बन रहा है। किसान इसे लेकर काफी परेशान है। इस स्थिति में कृषि विशेषज्ञों ने इससे बचाव के लिए किसानों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी है। 

विज्ञापन


गन्ने की अगेती प्रजाति में टाप बोरर के साथ ही पोका बोइंग रोग लगने के चलते किसान परेशान हैं। एग्री फोर्ट टेकनॉलाजी के कृषि विशेषज्ञ मुकेश सिंह ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, बड़ौत को गन्ना बेल्ट माना जाता है। यहां के किसानों ने गन्ने की अगेती प्रजाति 0238 की बुआई की है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह रोग होने पर गन्ने के ऊपरी चोटी पर पत्ती में छेद दिखने लगते हैं पत्तियां पीले रंग की हो जाती हैं। यह रोग देखने में टाप बोरर की भांति दिखाई देता है। लेकिन यह फफूंदी से फैलने वाली बीमारी है। जिससे ऊपर की बनने वाली तीन या चार पोरियों में गलन हो जाती है। गन्न सूखने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी रोकथाम के लिए कॉपर आक्सीक्लोराईड 500 ग्राम, रोको 500 ग्राम, दवा को 200 लीटर पानी में मिलाकर प्रति एकड़ छिड़काव करें। थायोफिनाईट मिथाइल 500 ग्राम प्रति एकड़ या इन दवाओं की दुगनी मात्रा को मिट्टी में मिलाकर खेत में डाल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed