फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Playing with health... Expired goods sold in the name of discount

Meerut News: सेहत से खिलवाड़... छूट के नाम पर बेच दिया एक्सपायर्ड माल

Sun, 26 Mar 2023 02:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
Playing with health... Expired goods sold in the name of discount
मेरठ। बच्चा पार्क छिपी टैंक पर ई-स्टोर बंद होने के बाद संपत्ति मालिक ने शनिवार सुबह 50 से 75 प्रतिशत छूट के साथ इस्तेमाल की समय सीमा समाप्त होने वाला (एक्सपायर्ड) माल बेचना शुरू कर दिया। छिपी टैंक से बेगमपुल तक बड़ी संख्या में होटल, रेस्टोरेंट और किराना विक्रेता मुनाफे के लालच में सामान ई-स्टोर से खरीदकर ले गए। सूचना पर पहुंची खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन की टीम ने बिक्री रुकवाकर पूरे स्टॉक को सील कर दिया। देर शाम तक विभागीय अधिकारियों ने स्टॉक की गिनती के बाद संपत्ति मालिक को आदेशित किया कि वह नए आदेश आने तक स्टॉक को सुरक्षित रखें।
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व ही ब्रह्मपुरी के पीछे गणेशपुरी और गौतमनगर में मिलावटी कुट्टू का आटा खाकर 94 लोग बीमार हो गए थे। अब शनिवार को ई-स्टोर से छूट के नाम पर खाद्य पदार्थ बेच दिए गए। इनमें चिप्स, पापड़, विभिन्न तरह के मसाले, नूडल्स, सॉस, कचरी, कोनफ्लेक्स, चॉकलेट आदि शामिल रहे। सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक आसपास के व्यापारियों ने यह माल खरीदा। शहर के अन्य व्यापारी भी सूचना के बाद सामान खरीदने के लिए पहुंचने लगे। दोपहर दो बजे तक संपत्ति मालिक को ही गेट पर खड़े होकर लोगों को रोकना पड़ा।
विज्ञापन

वहीं, इस बारे में सूचना मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवकुमार मिश्रा को दी गई। उनके निर्देश पर टीम जांच के लिए पहुंची। इस बीच, खरीदारी कर रहे लोगों में भगदड़ मच गई। टीम ने तुरंत मॉल के दरवाजे बंद कर दिए। विभागीय सूत्रों के अनुसार दो फ्लोर के इस मॉल में फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स, ग्रॉसरी, इलेक्ट्रानिक्स और अन्य तरह का सामान रखा था। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने संपूर्ण खाद्य पदार्थ के स्टॉक की जांच की। जांच में संपूर्ण स्टॉक की इस्तेमाल की समय सीमा खत्म पाई गई। इसके चलते स्टॉक को सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पुलिसकर्मियों ने भी खरीदा सामान
- ई-स्टोर से खरीदारी पर चार प्रतिशत की छूट दी जाती थी। स्टोर पर काम करने वाले कर्मचारी ग्राहकों को अतिरिक्त लाभ का भी वादा करते थे। ई-स्टोर संचालक ने घाटा होने के कारण किराया भी नहीं दिया था और रातोंरात स्टोर बंद कर फरार हो गया। इस बीच ई-स्टोर में लाखों के मॉल रखा रह गया। इसके बाद संपत्ति मालिक ने बिक्री के दौरान मौके पर पुलिस को भी बुला लिया। सूत्रों के अनुसार ग्रॉसरी सहित अन्य सामान की पुलिसकर्मियों ने भी खरीद की।
तीन से छह माह तक की समय सीमा
- एफएमसीजी उत्पादों को तीन से माह तक की प्रयोग समय सीमा होती है। कुछ उत्पादों की नौ माह तक की भी होती हैं। ई-स्टोर को बंद हुए लगभग नौ माह हो चुके हैं। ऐसे में 98 फीसदी सामान की समय सीमा पूरी हो गई। इसके बाद भी बड़ी संख्या में लोग सामान खरीदकर ले गए।
-- वर्जन --
अग्रिम आदेश तक व्यापारी को माल न बेचने के दिए आदेश
- जांच के बाद संपत्ति मालिक से कह गया है कि अग्रिम आदेश तक वह माल को नहीं बेचेंगे। अग्रिम आदेश तक उसे यह स्टॉक संभालकर रखना होगा। - शिवकुमार मिश्रा, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी।

---------------------------
कुट्टू का आटा खाकर बीमार हुए लोगों को मिली अस्पताल से छुट्टी
मेरठ।ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के गौतम नगर और गणेशपुरी में कुट्टू का आटा खाने से बीमार हुए लोगों की हालत में सुधार होने पर चिकित्सकों ने शनिवार को छुट्टी दे दी है। इन लोगों में घबराहट, उल्टी और कमजोरी की शिकायत थी। अब उनकी हालत में सुधार है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसके मिश्रा ने बताया कि व्रत के समान में मिलावट की शिकायत के बाद अब दूध, कुट्टू का आटा समेत व्रत की अन्य खाद्य सामग्री के सैंपल लेने शुरू कर दिए गए हैं। एफएसडीए की टीम ने शनिवार को विभिन्न इलाकों की कई दुकान से कुट्टू के आटे के सैंपल जांच के लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed