फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   players are in trouble in stadium

स्टेडियम में अभ्यास को लेकर विवाद, दो प्रशिक्षुओं में बढ़ी तकरार

Wed, 18 Sep 2019 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
players are in trouble in stadium
मेरठ। कैलाश प्रकाश स्टेडियम में खिलाड़ियों को इन दिनों अभ्यास में भारी परेशानी हो रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि सेना भर्ती की तैयारी कर रहे करीब 200 युवा स्टेडियम में प्रतिदिन अभ्यास कर रहे हैं, जबकि स्टेडियम में पंजीकृत 70 खिलाड़ियों को अभ्यास करने का मौका नहीं मिल पा रहा है। नये एथलेटिक कोच गौरव गहलौत ने इसका विरोध जताते हुए उच्च अधिकारियों से शिकायत भी की है।
विज्ञापन

कैलाश प्रकाश स्टेडियम खिलाड़ियों के अभ्यास के लिये बेहतरीन प्वाइंट है। यही कारण है कि खिलाड़ियों के अलावा आम लोगों की स्टेडियम में भारी भीड़ रहती है, लेकिन इन दिनों यहां खिलाड़ी अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं। एथलेटिक कोच गौरव गहलौत ने बताया प्रतिदिन स्टेडियम में गैर पंजीकृत करीब 200 युवा दौड़ लगाने आते हैं। जिनमें सभी युवा पुलिस, सेना सहित अन्य विभागों में जाने के लिए स्टेडियम में दौड़ का अभ्यास कर रहे हैं, ऐसे में एथलेटिक्स के खिलाड़ियों को अभ्यास करने में खासी दिक्कत आ रही है। उनका कहना है कि खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास का मौका नहीं मिलेगा तो उनका खेल स्तर गिरने लगेगा। उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत उन्होंने क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आले हैदर और लखनऊ में उच्च अधिकारियों से शिकायत की है। सेना भर्ती की तैयारी के लिए अलग मैदान की व्यवस्था की जानी चाहिए।
विज्ञापन

सेना में ही तैयार होते हैं असली खिलाड़ी
सेना भर्ती की तैयारी करा रहे जिला एथलेटिक संघ के कोच गौरव त्यागी के मुताबिक वे सेना व अन्य विभागों के लिए दिव्यांग व अन्य युवाओं को तैयार कर रहे हैं। सेवा में जाकर ये युवा अच्छे खिलाड़ी के तौर पर उभरेंगे। जिले में एक मात्र स्टेडियम है। ऐसे में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को कहां लेकर जाएं। कुछ लोगों को राजनीति करना ज्यादा अच्छा लगता है। वे इस मामले में वो उच्च अधिकारियों से वार्ता करेंगे। गौरव त्यागी ने बताया स्टेडियम में बिना पंजीकरण कोई भी खिलाड़ी प्रवेश नहीं कर सकता। ये सभी आरोप गलत हैं, वो सिर्फ दिव्यांग खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों की समस्या का करेंगे समाधान
गौरव गहलौत का इसी सत्र में अंशकालिक कोच के लिए लखनऊ खेल विभाग की ओर से चयन हुआ है। उनको दूसरे कोच से परेशानी हो सकती है। गौरव त्यागी स्टेडियम के कोच नहीं हैं, लेकिन दिव्यांग खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। ऐसे में दोनों को अभ्यास कराने के लिए अपना समय निश्चित करना होगा। मामले में दोनों कोच से बैठकर वार्ता होगी, हल नहीं निकला तो उच्च अधिकारियों के समक्ष मामला पुहंचाया जाएगा। - आले हैदर, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed