फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   plan will change face of meerut

यह प्लान बदल देगा मेरठ का रंग रूप  

Fri, 02 Jun 2017 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Fri, 02 Jun 2017 02:39 AM IST
विज्ञापन
plan will change face of meerut
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

यदि यह प्लान धरातल पर उतरा तो मेरठ का रंग रूप ही बदल जाएगा। सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मेरठ के ऐसे विभिन्न प्रोजेक्ट पर काम करने को कहा है, जो काफी समय से लंबित हैं। हालांकि एक नया प्लान एलीवेटिड रोड के रूप में सामने आया है, जो यातायात व्यवस्था सुधारने में बेहद कारगर साबित हो सकता है। इस नए प्लान पर काम करने केलिए लोक निर्माण विभाग ने भी कमर कस ली हे।

विज्ञापन


फिर उठेगा आउटर रिंग रोड का प्रस्ताव
शहर की तरफ प्रवेश करने वाले सभी मुख्य मार्गों को जोड़ने के लिए मेरठ में 70 किमी की आउटर रिंग रोड प्रस्तावित है। यह दिल्ली रोड से हापुड़ रोड, वहां से मवाना रोड रुड़की रोड तथा वहां से घूमते हुए फिर दिल्ली रोड पर आकर मिलाने का प्रस्ताव तैयार किया गया था। रोड को दो लेन बनाने का प्रस्ताव बनाया गया था। एनएच-58 पर एक तरफ यह मोहिउद्दीनपुर के पास तो दूसरी तरफ दौराला के पास क्रॉस कराने की योजना थी। इस पर काम करने से एमडीए ने हाथ खडे़ कर दिए। कहा कि आउटर रिंग रोड को एमडीए किसी भी सूरत में नहीं बना सकता। इसके लिए पहले तो भू अधिग्रहण टेढ़ी खीर है। यदि अधिग्रहण हो भी गया तो इसके लिए मुआवजा और फिर बनाने के लिए पैसा एमडीए के पास नहीं है। यह तीन सौ करोड़ से भी ज्यादा का प्रोजेक्ट है। ऐसे में यह प्रस्ताव ठंडे बस्ते में चला गया। लेकिन अब फिर से डिप्टी सीएम ने इस पर काम करने को कहा है। ऐसे में इस प्रस्ताव को फिर से देखना होगा और योजना तैयार करनी होगी।
विज्ञापन


इनर रिंग रोड पर होगी सख्ती
शहर में 34 किमी लंबी इनर रिंग रोड प्रस्तावित की गई है, जो गढ़ रोड से हापुड़ रोड तक बन गई है। अब हापुड़ रोड से जुर्रानपुर फाटक पर कनेक्ट होनी है। फाटक के इस तरफ दिल्ली रोड पर पांच सौ मीटर आगे आकर मिलनी है। सुपरटेक चौराहा से मोहकमपुर रजवाहे के दोनों तरफ रजवाहे को मिलाकर 45 मीटर चौड़ी रोड बननी है।  कुल मिलाकर हापुड़ रोड पर बिजली बंबा बाईपास से एनएच-58 हाइवे तक का यह हिस्सा 12 किमी लंबा है। इस पर भी आगे काम नहीं हो रहा है। एमडीए ने कहा कि लोनिवि इस पर काम कर सकता है। इस पर लोनिवि अधिकारियों ने हाथ खड़े कर दिए हैं। लेकिन अब डिप्टी सीएम ने स्पष्ट किया है कि वह अपने विवाद निपटाकर इस पर काम करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां बनेगी एलीवेटिड रोड
शहीद स्मारक से बच्चा पार्क तक एलीवेटिड रोड बनेगी। यहां से लगभग सात सौ मीटर नाला पटेल नगर होते हुए बच्चा पार्क जाता है। इस नाले के ऊपर ही एलीवेटिड रोड बनेगी। इस बाबत बृहस्पतिवार को पीडब्लूडी अधिकारियों ने बैठक कर प्लान पर मंथन किया। प्राथमिक तौर पर यह सामने आया कि नाले पर रोड बन सकती है और कारगर भी साबित हो सकती है। जल्द ही इस पर सर्वे शुरू करने की बात कही जा रही है। माना जा रहा है कि यहां रोड बनने पर बेगमपुल पर ट्रैफिक लोड काफी कम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed