फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Pistol deposited at a Dehradun gun house after son's murder; police have recovered it.

Meerut News: बेटे की हत्या के बाद देहरादून के गन हाउस में जमा कर दी थी पिस्टल, पुलिस ने की बरामद

Mon, 15 Jun 2026 07:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 07:59 PM IST
विज्ञापन
Pistol deposited at a Dehradun gun house after son's murder; police have recovered it.
- आरोपी पिता को 11 घंटे के लिए लाया गया पुलिस कस्टडी रिमांड पर
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर/संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ/खरखौदा। खरखौदा थाना क्षेत्र में तुषार त्यागी की हत्या के बाद उसके हत्यारोपी पिता सुंदर त्यागी ने वारदात में प्रयोग की गई लाइसेंसी पिस्टल को देहरादून स्थित आजाद गन हाउस पर जमा कर दी थी। पुलिस ने सोमवार को आरोपी को 11 घंटे की कस्टडी रिमांड पर लाकर पिस्टल बरामद कर ली। इसके बाद आरोपी को फिर से जेल भेज दिया गया है।

दो जून को हापुड़ जनपद के दोयमी गांव निवासी तुषार की पत्नी शिखा त्यागी ने खरखौदा थाने में गांव के ही अरविंद उर्फ बिट्टू त्यागी और तरुण त्यागी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि एक जून की रात करीब आठ बजे तुषार के मोबाइल पर किसी ने खाना लेकर आने के लिए कॉल किया था। तुषार अपनी स्कॉर्पियो कार से खाना लेकर घर से चला गया। करीब एक घंटे बाद तुषार ने पत्नी को व्हाट्सएप कॉल कर कहा था कि उसे कुछ लोग जंगल में ले जा रहे हैं और मारने की बात कह रहे हैं। यह कहकर उसके दोनों फोन स्विच ऑफ हो गए थे।
विज्ञापन

रात करीब 11 बजे अरविंद उर्फ बिट्टू त्यागी के मोबाइल से तुषार के दोस्त क्रिश के पास फोन आया। परिजनों का कहना था कि क्रिश ने उन्हें बताया कि बिट्टू ने कॉल कर कहा कि तुषार को उसने गोली मार दी है। इसके बाद बिट्टू का फोन भी स्विच ऑफ हो गया था। रात लगभग 12 बजे तुषार की बहन मोना त्यागी ने अपने पिता पर भाई की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी थी। इसके बाद मेरठ-बुलंदशहर मार्ग पर पांची गांव के पुल के नीचे तुषार की स्कॉर्पियो से उसका शव बरामद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में तुषार के पिता सुंदर त्यागी और उसके साथी अमित वेदवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस का कहना था कि तुषार ने अपने पिता की हत्या की किसी बदमाश को दस लाख रुपये की सुपारी दी थी। इसके चलते उसने अमित के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। यह भी पता चला था कि सुंदर त्यागी पूर्व हिस्ट्रीशीटर था और विकास सुमन के नाम से देहरादून में रहकर प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहा था।

तरुण को लेकर पुलिस-परिजन के बयान अलग-अलग

इस मामले में नामजद बिट्टू त्यागी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। वहीं, नामजद किए गए तरुण को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। परिजन का कहना है कि उसी से झगड़े कारण तुषार की हत्या की गई है। परिजन उसकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वहीं, सीओ किठौर का कहना है कि तरुण के खिलाफ ठोस साक्ष्य नहीं मिला है।


सीओ किठौर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह छह बजे सुंदर त्यागी को जिला कारागार से लाकर देहरादून लेकर पहुंची। आजाद गन हाउस से पिस्टल बरामद की गई। ये पिस्टल भी सुंदर त्यागी ने विकास सुमन के नाम से खरीदी गई थी। इसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed