फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   pine div

पाइन डिविजन ने स्थापना दिवस मनाया

Tue, 02 Aug 2016 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Tue, 02 Aug 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
pine div
पाइन डिविजन - फोटो : अमर उजाला
 पाइन डिविजन ने सोमवार को 52वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर डिविजन के अधिकारियों और जांबाजों के शौर्य को याद किया गया। इस दौरान शहीदों की श्रद्धांजलि दी गई। बैंड की बीट और गीतों की धुन से वातावरण देशभक्ति की धुन में रंग गया। शाम को पारिवारिक कार्यक्रम में अधिकारी और सिपाहियोें के परिवार एक-दूसरे से मिले।
विज्ञापन

पाइन डिविजन के जीओसी मेजर जनरल राजेश चाबा ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान डिवीजन की गौरवगाथा याद की गई। स्थापना दिवस की व्यापक स्तर पर तैयारी की गई थी। शाम को अधिकारियों और सिपाहियों के परिवार एक-दूसरे से मिले। इस दौरान डिवीजन के इतिहास के बारे में जानकारी दी गई। जीओसी ने बताया कि डिविजन की स्थापना 1940 में 9 डिविजन के मेजर जनरल अर्थर एडवर्ड ने की गई थी। 1964 में डिविजन को पर्वतीय डिविजन के रूप में परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित मेजर जनरल पीएस भगत ने दोबारा खड़ा किया। 1970 में डिविजन को इंफेंट्री डिविजन का दर्जा प्राप्त हुआ। 1976 में डिविजन रांची से मेरठ आ गई।  
विज्ञापन


वर्ल्ड वार से आपरेशन रक्षक तक
पाइन डिविजन को सेकेंड वर्ल्ड वार के दौरान जापानियों का मुकाबला करने के लिए मलाया के पूर्वी तटीय क्षेत्र में तैनात किया गया था। डिविजन के आठ इंफेंट्री ब्रिगेड के सैनिक दुश्मनों के साथ बहादुरी से लड़े। युद्ध में तीन हजार जापानी सैनिक मारे गए। 1965 और 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध में भी डिविजन ने अपना लोहा मनवाया। 1965 के युद्ध में  डिविजन को पूर्वी पाकिस्तान सीमा पर तैनात कर दक्षिण-पश्चिम सेक्टर में जेसोर पर कब्जा करने का दायित्व सौंपा गया। डिविजन ने दुश्मन को आत्मसमर्पण करने के लिए विवश कर दिया। आपरेशन ट्राइडेंट और आपरेशन रक्षक का हिस्सा भी डिजिवन रही है। दिसंबर 1990 से जुलाई 1991 तक चले आपरेशन रक्षक में 74 आतंकवादियों को मार गिराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed