{"_id":"5b90d95a867a557f2334546c","slug":"pics-special-26-gang-decoits-encounter-with-meerut-police","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pics: 'स्पेशल 26' गैंग के बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, कमिशनर बनकर राहगीरों को बनाते थे शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pics: 'स्पेशल 26' गैंग के बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, कमिशनर बनकर राहगीरों को बनाते थे शिकार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Thu, 06 Sep 2018 01:12 PM IST
विज्ञापन
मेरठ न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपने फिल्म 'स्पेशल 26' जरूर देखी होगी। लेकिन यूपी के मेरठ में बुधवार को पुलिस का सामना 'स्पेशल 26' गैंग के बदमाशों से हो गया। इनमें से कुछ बदमाश कई सौ साल पुराने ईरानी लुटेरों के खानदान से संबंधित हैं। जी हां, यूपी में जहां ताबड़तोड़ एनकाउंटर का सिलसिला जारी है। वहीं, बुधवार देर शाम मेरठ एनसीआर में पुलिस, आयकर और वित्त मंत्रालय के अधिकारी बनकर ठगी और लूट करने वाले ईरानी गैंग से सदर पुलिस की भूसा मंडी में मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी। तीन बदमाशों को घेराबंदी कर दबोचा गया। दो बदमाश देवबंद तो एक रुड़की का रहने वाला है। देखें मुठभेड़ की लाइव तस्वीरें : -
रौब दिखाकर लूटते थे जेवरात और नकदी
मेरठ न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
करीब पौने छह फीट की लंबाई। हट्टा-कट्टा शरीर। कोई पुलिस की वर्दी में तो कोई कलफदार पेंट शर्ट में रहता था। पुलिस और आयकर अफसरों वाले रौब से अपने शिकार को रोकते और आसानी से उनकी नगदी, जेवर साफ कर देते थे। वारदात के वक्त हथियार साथ रखते थे। यदि ठगी के दौरान बात नहीं बनती तो हथियारों के बल पर लूटकर फरार हो जाते थे।
बदमाशों को अधिकारी समझ बैठते थे राहगीर
मेरठ न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी रणविजय सिंह और एएसपी कैंट सतपाल अंतिल के अनुसार इस ईरानी गैंग के अधिकांश बदमाश सहारनपुर, रुड़की और बक्सर साइड के हैं। इनका पहनावा और कद काठी देखकर कोई भी व्यक्ति उन्हें अधिकारी समझ बैठता है। बुधवार को मुठभेड़ में पकड़ा गया एक बदमाश भी खाकी वर्दी पहने हुए था। ये बदमाश अधिकांश बाजार, गली मोहल्ले में ऐसी महिलाओं, बुजुर्गों और नगदी लेकर जा रहे व्यापारियों को अपना शिकार बनाते हैं, जिनके पास अच्छे खासे जेवर होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकार को चुनकर करते थे पीछा
मेरठ न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
ये इतने एक्सपर्ट होते हैं कि पहले से भांप जाते है किस व्यक्ति के पास नगदी होगी। शिकार को चुनकर कुछ देर उनका पीछा करते हैं और बाजार या गली के एक कोने में ले जाकर तीन चार लोग उन्हें घेर लेते हैं। खुद को पुलिस या आयकर विभाग का अधिकारी बताकर तलाशी लेते हैं और बातों-बातों में उनकी नगदी जेवर साफ कर चंपत हो जाते हैं। इनके पास पुलिस और आयकर विभाग के परिचय पत्र भी मिले हैं, इनका प्रयोग ये वारदात के वक्त दिखाने में करते थे। यदि कोई विरोध करता तो हथियार का इस्तेमाल से भी ये नहीं चूकते। ये गैंग मुख्यत: दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ आदि जिलों में वारदातें करता है।
विज्ञापन
लालकुर्ती में लूटा था दंपति
मेरठ न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
एएसपी ने बताया कि मंगलवार को लालकुर्ती रुड़की रोड निवासी बंसल दंपति से पुलिस वाले बनकर लूटपाट करने की घटना में भी यही बदमाश शामिल थे। इनके पास से बरामद हुए जेवरात भी लूटपाट के हैं। ये कहां की वारदात से संबंधित है इसका पता लगाने का प्रयास पुलिस कर रही है। बदमाशों से अभी पूछताछ चल रही है। पुलिस के मुताबिक गिरोह में 26 सदस्य शामिल हैं जो मेरठ व आसपास के इलाकों में अलग अलग जगह क्राइम को अंजाम देते हैं।