मेरठ में छात्रा की अंतिम यात्रा से लेकर श्मशान घाट तक जमकर राजनीति हुई। ऐसे भावुक पलों में जब माहौल काफी तल्ख हो गया तो कई बार हंगामे की स्थिति बनी। ऐसे विपरीत समय में छात्रा के पिता को गण्यमान्य लोगों के साथ खुद आगे आना पड़ा।
2 of 7
परिवार से मिलने पहुंचे विधायक संगीत सोम
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने भीड़ के सामने हाथ जोड़कर माहौल को शांत करते हुए कहा कि मुझे न्याय चाहिए। लेकिन उनकी मदद की आड़ में कोई भी माहौल खराब करने का प्रयास न करे।
3 of 7
अंतिम संस्कार
- फोटो : अमर उजाला
सरधना नगर में 19 दिन पूर्व जिंदा जलाई गई छात्रा ने मंगलवार सुबह करीब सात बजे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। छात्रा की मौत पर सरधना नगर की स्थिति न बिगड़े, इसके लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। पोस्टमार्टम के बाद शाम करीब पांच बजे छात्रा का शव सरधना स्थित घर पहुंचा तो लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा।
4 of 7
बेटी के पिता को समझाते विधायक संगीत सोम
- फोटो : अमर उजाला
सरधना से भाजपा विधायक संगीत सिंह सोम व तमाम दूसरे दलों नेता व अन्य संगठनों के लोग घर पहुंचे। जिला पंचायत सदस्य पति विनोद कालंदी, युवा रालोद नेता संजय चौधरी, राजपूत उत्थान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अन्य लोगों ने तीन सूत्रीय मांग पूरी नहीं होने देने तक शव को नहीं उठने देने की बात कही। जिस पर एसडीएम व सीओ ने तीनों मांगो को जल्द पूरा कराने का भरोसा दिलाया। जिस पर आठ दिन क़ा अल्टीमेटम देने के बाद शव को लोगों ने उठने दिया।
5 of 7
मौके पर पुलिस पहुंची
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान विधायक संगीत सोम भी शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे और छात्रा के पिता व परिजनों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।