फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पश्चिमी यूपी में उफान पर गंगा, जलस्तर बढ़ने से कई गांवों पर मंडराया बाढ़ का खतरा, देखें तस्वीरें

Tue, 28 Aug 2018 04:51 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 28 Aug 2018 04:51 PM IST
विज्ञापन
Pics: Ganga water level increasing in western UP, the ,heavy floods threat to many villages
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गंगा का जलस्तर और ज्यादा बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। बढ़े जलस्तर के कारण आस पास के गांवों में रहने वाले लोगों का से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। विभिन्न इलाकों के कई गांव चारों ओर पानी से घिर गए हैं। कहीं सड़कें टूट गई हैं तो कहीं आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। आगे तस्वीरों में देखें पानी का भयावह रूप :-  


 

जलमग्न हुए गांव

Pics: Ganga water level increasing in western UP, the ,heavy floods threat to many villages
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
जलीलपुर बिजनौर  में रायपुर खादर जाने वाली सड़क पर गंगा का पानी आने के कारण आवाजाही बाधित है। किसानों के सामने पशुओं के लिए चारा का प्रबंध करना सबसे बड़ी समस्या बन गई है। जलीलपुर के गांव सलेमपुर, मीरापुर सीकरी, रायपुर खादर, जलालपुर, नारनौर, दत्तियाना, मुजफ्फरपुर खादर, सुजातपुर खादर, स्याली, जमालुदीनपुर, नेवला आदि के जंगल में खड़ी किसानों की हजारों बीघा फसल करीब एक माह से जलमग्न है। 
Pics: Ganga water level increasing in western UP, the ,heavy floods threat to many villages
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को गंगा से उफन कर आ रहा पानी का जलस्तर और अधिक हो जाने के कारण गांव रायपुर खादर, दत्तियाना, मुजफ्फरपुर खादर, सुजातपुर खादर, स्याली, नेवला, सीकरी के हालात टापू जैसे हो गए हैं। बाढ़ जैसे हालत पैदा हो गए है। प्रशासन तटीय क्षेत्र में गांव में अलर्ट जारी कर रखा है। इन गांवों के चारों ओर कई फुट पानी बह रहा है। नारनौर से दत्तियाना के बीच और रायपुर खादर से अजदेव जाने वाली एक मात्र मुख्य सड़क पर पानी अधिक होने के कारण का संचालन भी बंद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से गांव में जलभराव

Pics: Ganga water level increasing in western UP, the ,heavy floods threat to many villages
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
कासमपुरगढ़ी गांव में बारिश से कई मोहल्लों में जभराव की स्थिति हो गई। मोहल्ला पधानवाला में घरों में पानी घुस गया। गांव के संजय, संदीप, सदरु कहना है कि घरों तक पानी घुस आया। इंटर कॉलेज मार्ग पर पानी जमा होने से छात्र-छात्राओं को परेशानी उठानी पड़ी। रास्तों पर पानी भरने से गांववासियों को दैनिक कार्यों में परेशानी उठानी पड़ी। ग्राम प्रधान हाजी हामिद हसन का कहना है बरसात के चलते नालों की सफाई में दिक्कत आ रही है, पानी उतरते ही सफाई होगी।
विज्ञापन

राहत शिविर में पसंद नहीं है रहना   

Pics: Ganga water level increasing in western UP, the ,heavy floods threat to many villages
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों को राहत शिविर में रहना कभी पसंद नहीं रहा है। ग्रामीण जान जोखिम में डालकर अपने गांव में ही रहना पसंद करते हैं। खानपुर खादर में बने बाढ़ राहत शिविर में बहुत कम ग्रामीणों ने शरण ली है। एसडीएम चांदपुर उमेश कुमार मिश्रा ने बताया बाढ़ राहत के लिए प्रशासन की पूरी तैयारी है। ग्रामीण राहत शिविर में आने को तैयार नहीं है। प्रशासन ने पशुओं का चारा व ग्रामीणों के रहने खाना आदि की पूर्ण व्यवस्था की हुई है। जिस गांव को नाव की जरूरत होगी, उसके लिए नाव की व्यवस्था की जाएगी।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed