{"_id":"5fdbb7388ebc3e419f6b946c","slug":"permission-not-taken-for-shivpal-s-rally-in-jani-meerut-news-mrt516121777","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानी में शिवपाल की रैली के लिए नहीं ली गई अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानी में शिवपाल की रैली के लिए नहीं ली गई अनुमति
विज्ञापन

मेरठ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव की 21 दिसंबर को जानी में प्रस्तावित रैली के लिए अभी तक अनुमति नहीं ली गई है। रैली की तैयारी में जुटे कार्यकर्ताओं को जानी पुलिस बृहस्पतिवार को थाने ले आई। उनसे कहा गया है कि पहले प्रशासन से रैली के लिए अनुमति लेकर आएं। प्रसपा कार्यकर्ताओं को थाने ले जाने के विरोध में जीतू नागपाल, शैंकी वर्मा, दीपक सिरोही, तबरेज अली, यासीन अंसारी आदि भी थाने पहुंच गए।
दूसरी तरफ पार्टी प्रमुख यादव का कार्यक्रम आ गया है। वह 21 तारीख को दोपहर सिवालखास पहुंचेंगे। करीब दो घंटे बाद वह बिजनौर रवाना हो जाएंगे। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शैंकी वर्मा ने बताया कि सिवालखास विधानसभा क्षेत्र में होने वाली किसान नौजवान रैली रोकने के लिए पुलिस ने युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जानी के साथ दुर्व्यवहार भी किया।
किसानों से मजाक कर रही भाजपा: राजपाल
मेरठ। सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह का कहना है कि भाजपा के किसान सम्मेलन में किसानों के साथ एक और बड़ा मजाक होने जा रहा है। किसान सम्मेलन को संबोधित करने देश का कोई बड़ा किसान नेता नहीं आ रहा है बल्कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को भेजा जा रहा है। इन्हें खेती-किसानी से कोई मतलब नहीं है।
विज्ञापन
इस बीच किसान यात्रा के 11 वें दिन सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह कार्यकर्ताओं के साथ सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के गांव मल्लापुर पहुंचे। राजपाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसान विरोधी कानूनों के दुष्परिणाम आने वाले दिनों में दिखेंगे। इस दौरान उनके साथ संजीव यादव, शेरा जाट, भोजप्रताप सिंह, राहुल, विशाल चौधरी, जयवीर सिंह, जगपाल सिंह, मुकुल चौधरी, पवन चौधरी आदि मौजूद रहे। उधर, पवन गुर्जर, धीरज पंडित, जितेंद्र जाटव, विनीत नागर, मनीष जाटव, महबूब अली और निशांत भड़ाना आदि ने दक्षिण विधानसभा के गांव छज्जूपुर, उपलेहडा और भूड़बराल में किसानों को जागरूक किया।