यूपी: मजनू की बीच सड़क पर जमकर धुनाई, मोबाइल से बना रहा था विवाहिता का वीडियो, थाने ले गई पुलिस
Meerut News: मजनू को विवाहिता का वीडियो बनाना भारी पड़ गया। लोगों ने बीच सड़क पर उसकी जमकर धुनाई की। इसके बाद पुलिस उसे थाने ले गई।
विस्तार
यूपी के मेरठ में विवाहिता को परेशान करना एक मजनू को भारी पड़ गया। युवकों ने आरोपी को पकड़ कर उसकी जमकर धुनाई की। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस युवक को पकड़ कर थाने ले गई।
कंकरखेड़ा क्षेत्र के रोहटा रोड पर शुक्रवार सुबह एक मजनू की युवकों ने जमकर पिटाई कर दी। बताया गया कि आरोपी युवक कई दिन से एक विवाहिता को परेशान कर रहा था।
बताया गया कि शुक्रवार सुबह विवाहिता सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान आरोपी युवक अपने मोबाइल फोन से विवाहिता की वीडियो बनाने लगा था। जिसका महिला ने विरोध किया। उधर, महिला का शोर सुनकर आसपास के लोग व परिजन मौके पर पहुंचे और आरोपी युवक को पकड़ लिया। इस दौरान लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई की।
यह भी पढ़ें: अनोखा मामला: साहब! पति ने नहीं मनाई सुहागरात, आपबीती सुन उड़े पुलिस के होश, नौ माह पहले होटल में हुई थी शादी
बताया गया कि भीड़ आरोपी युवक को पीटते हुए करीब एक किलोमीटर तक ले गई। वहीं, हंगामा होता देख सड़क पर राहगीरों की भीड़ इकट्ठा हो गई। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी युवक को पकड़ कर थाने ले आई।
यह भी पढ़ें: यूपी: रालोद ने जारी की सूची, मेरठ के नरेंद्र खजूरी बने प्रदेश उपाध्यक्ष, वेस्ट यूपी से चुने गए ये चेहरे