{"_id":"5ff0d5838ebc3e3c8d3bd37f","slug":"pension-registration-camp-for-newspaper-distributors-at-six-city-news-mrt51862365","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाचार पत्र वितरकों के लिए पेंशन पंजीकरण शिविर छह को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाचार पत्र वितरकों के लिए पेंशन पंजीकरण शिविर छह को
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाचार पत्र वितरकों के लिए पेंशन पंजीकरण शिविर छह को
सब हेड
बुधवार को अमर उजाला कार्यालय में सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा आयोजन
हर महीने जमा करने होंगे 55 से 200 रुपये
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। अमर उजाला और श्रम विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार, छह जनवरी को दिल्ली रोड स्थित अमर उजाला कार्यालय में सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक पेंशन योजना के लिए पंजीकरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में सभी समाचार पत्र विक्रेता अपना पंजीकरण करा सकेंगे।
श्रम विभाग की ओर से पेंशन के लिए प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना चलाई जा रही है। इसमें 60 वर्ष की आयु के बाद तीन हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलेगी। इसके लिए हर माह 60 वर्ष की उम्र तक 55 से 200 रुपये तक की किस्त अदा करनी होगी। पेंशनधारक की मृत्यु की स्थिति में 50 फीसदी पेंशन योजना के लाभार्थी के जीवनसाथी को मिलेगी। योजना में 15 हजार रुपये से कम मासिक वेतन पाने वाले असंगठित क्षेत्र के कर्मचारी, श्रमिक और अन्य कामगार लाभार्थी हो सकते हैं। अगर आवेदक ने पेंशन की किसी दूसरी योजना में पंजीकरण कराया हुआ है तो वह इसके लिए पात्र नहीं होगा।
साथ लाने होंगे ये दस्तावेज
योजना का लाभ उठाने के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर की जरूरत होगी। मोबाइल नंबर पर वन टाइम पासवर्ड जाने के बाद ही पंजीकरण पूरा होगा। वहीं, पहली किस्त भी पंजीकरण के समय ही देनी होगी। किस्त उम्र के आधार पर तय होगी। इसमें पंजीकरण के लिए न्यूनतम आयु 18 और अधिकतम 40 वर्ष है।
विज्ञापन
अन्य योजनाओं का भी मिलेगा लाभ
विभाग के मुताबिक केंद्र सरकार अप्रैल में नया पोर्टल लांच करने जा रही है। इसके साथ ही कई नई योजनाएं भी शुरू की जाएंगी। श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिक और असंगठित क्षेत्र के कामगार इसके पात्र होंगे। प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना में पंजीकरण कराने वाले भी इन योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे।
अन्य योजनाएं भी बताई जाएंगी
अमर उजाला का प्रयास सराहनीय है। शिविर में भाग लेकर समाचार पत्र वितरक अपने साथ अपने परिवार को भी सुरक्षित कर सकते हैं। शिविर में श्रम विभाग की अन्य योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।
- दीप्तिमान भट्ट, उपश्रमायुक्त