{"_id":"587e6e7a4f1c1b233aeffad4","slug":"pehle-din-parche","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव 2017: पहले चरण की प्रक्रिया शुरु, अभी एक भी नामांकन नहीं हुआ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव 2017: पहले चरण की प्रक्रिया शुरु, अभी एक भी नामांकन नहीं हुआ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Updated Wed, 18 Jan 2017 11:53 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव के पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई। पहले दिन एक भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ। हालांकि दस लोगों ने पर्चे जरूर लिए। जिले की सात विधानसभा सीटों के लिए नामांकन की व्यवस्था कलक्ट्रेट में की गई है। सभी सीटों के नामांकन कक्ष अलग-अलग बनाए गए। यह पहले ही माना जा रहा था कि पहले दिन शायद ही किसी का पर्चा दाखिल हो। एडीएम प्रशासन दिनेश चंद्र ने बताया कि अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों से कुल दस लोगों ने पर्चे लिए हैं। जिनमें शहर सीट से अनिल कुमार, अमित भारद्वाज, दक्षिण से अतुल खोड़ावाल, हस्तिनापुर से गिरधारी लाल मौर्य एडवोकेट आदि के नाम हैं। हालांकि किसी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया।
विज्ञापन
अभी तो सिंबल भी नहीं मिले
अहम बात यह है कि अभी तक पार्टी प्रत्याशियाें को सिंबल तक नहीं मिले हैं। बसपाइयों को भी मंगलवार दोपहर को सिंबल मिल पाए। इसके अलावा नो ड्यूज तथा अन्य सभी प्रमाणपत्रों को जुटाने में भी समय लग रहा है। माना जा रहा है कि मुख्य दलों के उम्मीदवारों के नामांकन अभी देर से ही होंगे।
विज्ञापन
कड़ी रही सुरक्षा व्यवस्था
कलक्ट्रेट में इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। सभी नामांकन कक्षों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। बैरिकेडिंग से पूरा परिसर कवर किया गया। सभी मार्गों पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। सभी एडीएम के अलावा जिलाधिकारी बी. चंद्रकला ने कई बार व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन