फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Peace of mind is the greatest wealth for man

मनुष्य के लिए मन की शांति सबसे बड़ी संपदा

Sun, 08 Jun 2025 01:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Peace of mind is the greatest wealth for man
प्राचीन दिगंबर जैन बड़े मंदिर पूजा अर्चना करते श्रद्धालु स्रोत संवाद
हस्तिनापुर। कस्बे के श्री दिगंबर जैन प्राचीन बड़ा मंदिर के भव्य स्वर्णमयी त्रिमूर्ति जिनालय में विराजमान श्री शांतिनाथ भगवान की प्रतिमा के सम्मुख चल रहे 40 दिवसीय श्री शांतिनाथ महामंडल विधान के 35वें दिन 130 परिवारों ने विधान की मांगलिक क्रियाएं की। कार्यक्रम की शुरूआत सर्वप्रथम मुख्य वेदी के अभिषेक से हुई जिसमें सभी भक्तों ने श्री जिनेंद्र भगवान का मंत्रोचार पूर्वक जलाभिषेक किया। सभी दर्शनार्थी त्रिमूर्ति जिनालय में पहुंचे। शांतिधारा करने का सौभाग्य जितेंद्र जैन, अनुज जैन, मनीषा जैन, वर्षा जैन, दिवित जैन को प्राप्त हुआ। विधान बाल ब्र. सुनीता दीदी ने शांतिधारा के महामंत्रों का वाचन कर शांतिधारा कराई।
विज्ञापन

मुनि श्री 108 भाव भूषण महाराज ने कहा कि मनुष्य का शांतिपूर्ण जीवन स्वर्ग के समान होता है। मन की शांति सबसे बड़ी संपदा और अशांति सबसे बड़ी दरिद्रता है। मनुष्य के जीवन में शांति है तो उसका जीवन स्वर्ग समान है। जीवन में अगर शांति है, तो अभाव में भी आनंद होता है। दुनिया में कोई ऐसा व्यक्ति नहीं होगा, जिसे शांति नहीं चाहिए। लोग मन की शांति के लिए ही मंदिर, तीर्थ, गंगा स्नान, दान, पूजा-पाठ आदि करते हैं। जिसमें वह कहीं ना कहीं मां की शांति का प्रयास करते हैं। इस विधान में रवि जैन, अनुज सिंघल, राहुल, मेहुल, सक्षम, दीपांशू जैन, विपिन जैन, प्रक्षाल जैन, सतीश जैन, अखिल जैन आदि परिवारों के द्वारा विधान की मांगलिक क्रियाएं कराई गई।
विज्ञापन


क्षेत्र के अध्यक्ष जिवेंद्र कुमार जैन, महामंत्री मुकेश कुमार जैन, कोषाध्यक्ष राजेंद्र कुमार जैन, उपाध्यक्ष सतेंद्र कुमार जैन, अभय जैन, शशांक जैन, विजय कुमार जैन आदि मौजूद रहे। संवावद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed