UPPCS Result: देवबंद के सिद्धार्थ बने टॉपर, खुशी से झूमे परिजन, व्यापारी के बेटे ने रोशन किया जिले का नाम
PCS Result 2023 : देवबंद के सिद्धार्थ गुप्ता टॉपर बने हैं, प्रयागराज के प्रेम शंकर पांडेय दूसरे और हरदोई के सात्विक श्रीवास्तव तीसरे स्थान पर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने मंगलवार रात को पीसीएस 2023 का परिणाम जारी कर दिया है। देवबंद के सिद्धार्थ गुप्ता टॉपर बने हैं, जबकि प्रयागराज के प्रेम शंकर पांडेय दूसरे और हरदोई के सात्विक श्रीवास्तव तीसरे स्थान पर रहे हैं। वहीं, महिला वर्ग में मेरठ की शुभी गुप्ता शीर्ष पर रहीं। पीसीएस में इस बार 167 चयनितों में 84 महिलाएं शामिल हैं।
सहारनपुर के देवबंद के रहने वाले किराना व्यापारी के बेटे सिद्धार्थ गुप्ता ने प्रदेश में टॉप स्थान प्राप्त किया है। सिद्धार्थ की उपलब्धि से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। सिद्धार्थ ने यह उपलब्धि हासिल करके जिले का नाम रोशन किया है।
यह भी पढ़ें: Murder: दूसरी के प्यार में पहली पत्नी को मार डाला, नाले में फेंकी लाश, वारदात से पहले रची थी ये खौफनाक साजिश
यह भी पढ़ें: PHOTOS: दरोगा की हालत गंभीर, मैक्स हॉस्पिटल में चार घंटे चला ऑपरेशन, बदमाशों ने सीने में मारी थी गोली
सिद्धार्थ के पिता राजेश गुप्ता की कस्बे में ही किराना की दुकान है, जबकि माता अंजना गुप्ता गृहणी हैं। सिद्धार्थ की दो बड़ी बहन हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। सिद्धार्थ गुप्ता सबसे छोटे हैं। सिद्धार्थ का चयन अप्रैल 2023 में नायब तहसीलदार पद के लिए हुआ था।
बताया गया कि सिद्धार्थ गुप्ता की बड़ी बहन डॉ. नेहा दिल्ली के एक अस्पताल में कार्डियोलॉजिस्ट है, जबकि उनकी दूसरी बहन प्रियंका गृहणी है। सिद्धार्थ ने बताया कि उनके पिता का सपना था कि वह पीसीएस अफसर बने। उनके सपने को साकार करने के लिए ही गत वर्ष अप्रैल में नायब तहसीलदार बनने के बाद भी सिद्धार्थ लगातार परीक्षा की तैयारी करते रहे। वर्तमान में वह बिजनौर में लेखपाल और राजस्व निरीक्षक के ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण दे रहे हैं।
सिद्धार्थ ने बताया कि उन्होंने 12 से 13 घंटे प्रतिदिन पढ़ाई की। तब जाकर यह उपलब्धि मिली है। उन्होंने बताया कि नायब तहसीलदार पद पर सिलेक्शन होने के बाद उनकी इच्छा ज्वॉइन करने की नहीं थी। वे अपना पूरा फोकस पीसीएस की तैयारी पर रखना चाह रहे थे। फिर भी उन्होंने ज्वॉइन किया और नौकरी के बाद बचे समय में पूरी तन्मयता के साथ पढ़ाई की। उन्होंने बताया कि उन्हें उम्मीद थी कि वह टॉपर्स में जगह जरूर बनाएंगे।
चयनित अभ्यर्थियों में 167 पुरुष और 84 महिलाएं हैं। पीसीएस-2023 की टॉप टेन मेरिट में आठ पुरुष एवं दो महिला और टॉप 20 मेरिट में 13 पुरुष एवं सात महिलाएं शामिल हैं। महिला वर्ग में मेरठ की शुभि गुप्ता अव्वल हैं, जबकि मेरिट में उन्हें सातवां स्थान मिला है।
बता दें कि 19 प्रकार के पदों के लिए 251 अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से चयनित घोषित किया गया है। आयोग ने आठ माह, नौ दिन में परिणाम देकर नया कीर्तिमान बनाया है।
चयनितों में ओबीसी श्रेणी के 77, एससी श्रेणी के 55 और एसटी श्रेणी के दो अभ्यर्थी शामिल हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित एक पद और अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित एक पद यानी दो पद संगत श्रेणी में उपयुक्त अभ्यर्थी उपलब्ध न होने के कारण खाली रह गए। आयोग ने इन दोनों पदों के पुनर्विज्ञापन की संस्तुति की है।
पीसीएस-2023 की प्रारंभिक परीक्षा 14 मई 2023 को हुई थी, जिसके लिए 565459 अभ्यर्थी पंजीकृत थे और इनमें से 345022 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। आयोग ने 26 जून 2023 को प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया था, जिसमें 4047 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया था।
वहीं, 26 से 29 सितंबर तक प्रयागराज और लखनऊ के केंद्रों में आयोजित की गई मुख्य परीक्षा में 3658 अभ्यर्थी शामिल हुए थे और इनमें से 451 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया गया था। इंटरव्यू आठ से 12 जनवरी तक आयोजित किए गए और आयोग ने इंटरव्यू के बाद 11वें दिन अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया।