फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A young man along with his second wife killed his first wife and threw body in drain in Meerut

Murder: दूसरी के प्यार में पहली पत्नी को मार डाला, नाले में फेंकी लाश, वारदात से पहले रची थी ये खौफनाक साजिश

Tue, 23 Jan 2024 07:04 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 23 Jan 2024 07:04 PM IST
सार

Meerut Murder Case : मेरठ में एक युवक ने दूसरी पत्नी के साथ मिलकर अपनी पहली पत्नी को मार डाला। इसके बाद उसकी लाश को नाले में फेंक दिया। वहीं, गिरफ्तार होने पर दोनों ने वारदात का पूरा सच उगल दिया।

विज्ञापन
A young man along with his second wife killed his first wife and threw body in drain in Meerut
दूसरी पत्नी के साथ नाजिम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने दूसरी पत्नी के साथ मिलकर 20 दिन पूर्व पहली पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव नाले में फेंक दिया। महिला के परिजनों की शिकायत पर उसकी तलाश में जुटी पुलिस ने युवक और उसकी दूसरी पत्नी से सख्ती से पूछताछ की तो दोनों ने हत्या करना स्वीकार कर लिया। दोनों की निशानदेही पर सोमवार को पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


बुलंदशहर के थाना अगौता क्षेत्र के गांव लाहगरा निवासी नाजिम करीब दो माह पूर्व पत्नी शबाना के साथ कुंडा गांव में किराए के मकान में रहने आया था। वह मजदूरी और ई-रिक्शा चलाकर परिवार का गुजारा कर रहा था। इस बीच नाजिम ने अलफिशा नाम की महिला से दूसरी शादी कर ली। बाद में उसकी दोनों पत्नियों के बीच झगड़ा होने लगा।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, अलफिशा के साथ मिलकर नाजिम ने शबाना को रास्ते से हटाने की साजिश रची और दो जनवरी को गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

इसके बाद शव को शताब्दी नगर में सेक्टर-4सी स्थित नाले में दिया। शबाना के परिजनों ने उसके बारे में जानकारी की तो उन्हें विवाद के बाद घर छोड़कर चले जाने की बात कहकर गुमराह करता रहा। कई दिन बीतने पर भी शबाना का पता नहीं चला तो उसकी बहन मुस्कान ने परतापुर पुलिस से शिकायत की। शबाना की तलाश में जुटी पुलिस का शक नाजिम की ओर गहराया तो उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

यह भी पढ़ें: दरोगा पर ताबड़तोड़ फायरिंग: बदमाशों ने बदल दिया था कार का नंबर, फिर भी हुए ट्रैक, पुलिस को देखते ही चलाई गोली

विज्ञापन

परतापुर थाना प्रभारी जयकरण सिंह ने बताया कि नाजिम ने अलफिशा के साथ मिलकर शबाना की हत्या करना स्वीकार कर लिया। अलफिशा को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर शव नाले से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: दरोगा की हालत गंभीर, मैक्स हॉस्पिटल में चार घंटे चला ऑपरेशन, बदमाशों ने सीने में मारी थी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed