फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: दरोगा की हालत गंभीर, मैक्स हॉस्पिटल में चार घंटे चला ऑपरेशन, बदमाशों ने सीने में मारी थी गोली

Tue, 23 Jan 2024 05:28 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 23 Jan 2024 05:28 PM IST
सार

Meerut Crime News : यूपी के मेरठ में मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने दरोगा के सीने में गोली मार दी। दरोगा की हालत गंभीर है। गाजियाबाद के मैक्स अस्पताल में उनका चार घंटे में ऑपरेशन किया गया।

विज्ञापन
Miscreants shot Inspector in Meerut and operation in four hours in Max Hospital of Ghaziabad
दरोगा मुन्नेश का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala

यूपी के मेरठ में मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने दरोगा को गोली मार दी। सीने में गोली लगने से दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें गाजियाबाद के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चार घंटे में उनका ऑपरेशन हुआ। फिलहाल उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।



उधर, जानकारी लगने पर पीड़ित परिजन मैक्स अस्पताल गाजियाबाद पहुंचे और मुन्नेश सिंह का हाल जाना। उधर, दरोगा की पत्नी और बच्चे काफी डरे हुए हैं। पीड़ित परिजन ईश्वर से यही प्रार्थना कर रहे हैं कि मुन्नेश सिंह जल्दी से ठीक हो जाए।

Miscreants shot Inspector in Meerut and operation in four hours in Max Hospital of Ghaziabad
चौकी इंचार्ज मुनेश - फोटो : Amar Ujala

ये है मामला
कंकरखेड़ा क्षेत्र में बदमाशों ने सोमवार की रात को एक मंडप के बाहर से कार को लूट लिया था। इसके बाद बदमाश कार को लेकर भागने लगे। उधर, घटना की जानकारी लगी तो पुलिस ने कार में लगे जीपीएस को ट्रैक करते हुए बदमाशों का पीछा किया। वहीं, बदमाशों ने खुद को घिरा देख पुलिस कर्मियों पर फायरिंग कर दी। बताया गया कि कंकरखेड़ा चौकी इंचार्ज मुन्नेश सिंह ने एक बदमाश को पकड़ भी लिया लेकिन, साथी को छुड़ाने के लिए बदमाश ने दरोगा पर गोली चला दी। गोली दरोगा के सीने में जा लगी और वे घायल हो गए। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। 

Miscreants shot Inspector in Meerut and operation in four hours in Max Hospital of Ghaziabad
बरामद कार - फोटो : Amar Ujala

उधर, इस घटना से पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसके अलावा पुलिस ने बदमाशों द्वारा लूटी गई कार को बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Miscreants shot Inspector in Meerut and operation in four hours in Max Hospital of Ghaziabad
दरोगा मुन्नेश का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala

पुलिस के अनुसार, घायल दरोगा मुन्नेश सिंह गाजियाबाद के मैक्स अस्पताल में भर्ती है। बताया गया कि अस्पताल में घायल मुन्नेश सिंह का चार घंटे में ऑपरेशन हुआ। उन्हें छह यूनिट रक्त भी चढ़ाया गया। अभी दरोगा की हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर, बदमाशों की तलाश में पुलिस की चार टीमों को लगाया गया है, जो ताबड़तोड़ दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन
Miscreants shot Inspector in Meerut and operation in four hours in Max Hospital of Ghaziabad
कार - फोटो : Amar Ujala

बताया गया कि दरोगा मुन्नेश सिंह कसाना पुत्र दीवान सिंह आगरा के चित्राहट थाने के बलियापुरा के रहने वाले हैं। फिलहाल दरोगा कंकरखेड़ा में यूरोपियन एस्टेट में परिवार के साथ रहते हैं। एक साल पहले गाजियाबाद से मेरठ आए। वे गाजियाबाद में एसओ भोजपुर रहे और मेरठ में बिजली बंबा चौकी इंचार्ज भी रहे हैं। इसके बाद जुलाई से कंकरखेड़ा की हाईवे चौकी के इंचार्ज हैं। बताया गया कि मुन्नेश सिंह पहलवान भी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed