{"_id":"68bb55f135e0b81d9705742b","slug":"park-wall-found-damaged-in-saket-of-ward-22-meerut-news-c-14-1-mrt1004-967787-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ड-22 के साकेत में पार्क की दीवार क्षतिग्रस्त मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ड-22 के साकेत में पार्क की दीवार क्षतिग्रस्त मिली
विज्ञापन
साकेत में महापौर ने किया निरीक्षण
मेरठ। महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने शुक्रवार को वार्ड-32 स्थित साकेत स्पोर्ट्स क्लब के पास वन विभाग, विद्युत विभाग और निगम अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया है। कई खामियां मिलने पर महापौर ने अफसरों पर नाराजगी भी जताई। इस दौरान साकेत पार्क की दीवार क्षतिग्रस्त मिली। निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता निर्माण को मरम्मत के निर्देश दिए गए। पिंक टॉयलेट के पास बना पुराना बाथरूम भी जर्जर हालत में मिला।
वहीं, कॉलोनी का सीवर पंपिंग स्टेशन खराब मिला। महापौर ने जलकल और निर्माण विभाग को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा। स्थानीय लोगों ने मानसरोवर कॉलोनी के पास नाला निर्माण और सीवर के ढक्कन की मरम्मत की मांग भी उठाई। इस पर महापौर ने जलकल व निर्माण विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार, निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता प्रमोद कुमार सिसोदिया, वन विभाग और विद्युत विभाग के अधिकारी, स्थानीय पार्षद और स्थानीय लोग मौजूद रहे।