फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   para pahucha 42 ke paar

42 के पार पहुंचा पारा

Tue, 17 May 2016 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 17 May 2016 02:44 AM IST
विज्ञापन
para pahucha 42 ke paar
पारा पहुंचा 42 के पार - फोटो : अमर उजाला
सूरज की तपिश से धरती झुलस रही है। तापमान अधिक होने के कारण लोग घरों से नहीं निकल रहे हैं। दोपहर में गर्मी के कारण सड़के सूनी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार तीन दिन तक मौसम के तेवर इसी प्रकार बने रहने की संभावना हैं। सोमवार को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।
विज्ञापन

आधा मई बीतने के साथ ही गर्मी अपने तेवर दिखा रही है। छह दिन में तापमान 7 डिग्री बढ़ गया है। रात मेें भी तापमान में बढ़ोतरी हुई है। इससे लोगों को समस्या हो रही है। मौसम के तेवर तल्ख हो रहे है। दिन निकलते ही सूरज की तपिश से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। सोमवार की दोपहर गर्मी अधिक होने के कारण सड़कों पर भी सन्नाटा पसरा रहा। दोपहर में एक से चार बजे तक तापमान सबसे अधिक दर्ज किया गया। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 42.2 और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 31 और न्यूनतम 13 प्रतिशत दर्ज की गई। आईआईएफएसआर के वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि अभी पारा और चढे़गा। इस कारण गर्मी भी बढे़गी। 19 मई तक यही हाल रहेगा। इसके बाद ही मौसम में परिवर्तन की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed