फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Paper missed, jammed, failed in police exam

पेपर छूटते ही परतापुर तिराहे पर लगा भीषण जाम

Mon, 10 Aug 2020 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Paper missed, jammed, failed in police exam
बीएड का पेपर छूटते ही शहर के अलावा परतापुर तिराहा, खरखौदा मोड़ पर लगा भीषण जाम
विज्ञापन

मेरठ/परतापुर। बीएड एंट्रेंस का पेपर छूटने के कुछ ही देर बाद रविवार शाम शहर के कई इलाकों के अलावा परतापुर तिराहा और खरखौदा मोड़ पर भीषण जाम लग गया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद यातायात सुचारु किया जा सका।
शहर के अलावा परतापुर के कई स्कूलों में बीएड परीक्षा के केंद्र बनाए गए थे। शाम को जैसे ही पेपर छूटा तो उसके 10-20 मिनट बाद परतापुर तिराहे पर वाहनों का दबाव बढ़ने लगा। देखते ही देखते भीषण जाम लग गया। खरखौदा मोड़ से परतापुर थाने के पास तक वाहनों के पहिए थम गए। परतापुर तिराहे पर इंटरचेंज व अंडरपास बनने के चलते रोजाना जाम की स्थिति बनती है। लेकिन रविवार को तिराहे पर पुलिस व्यवस्था न होने के कारण लोग जाम से जूझते रहे। तिराहे पर वाहनों का रांग साइड आना जारी रहा, जिस कारण पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। आलम यह रहा कि वाहनों चालकों ने परतापुर तिराहे से आगे डिवाइडर ध्वस्त कर दिए। कोई भी वाहन स्वामी वाहन को डिवाइडर से उतार लेता है।
विज्ञापन

चौधरी पेट्रोल पंप के सामने बृहस्पतिवार को एनएचएआई ने पिलर लगाकर कट बंद कर दिया था लेकिन यह व्यवस्था भी फेल रही। तिराहे के आसपास के दुकानदारों का कहना है कि पुलिस न होने के कारण यहां रोजाना जाम लगा रहता है। पूरे दिन धूल के गुबार से जीना दूभर हो गया है। देरशाम हाईवे पर वाहनों की संख्या अचानक बढ जाने पर ट्रैफिक पुलिस के साथ परतापुर पुलिस को भी हाईवे पर उतरना पडा। ट्रैफिक पुलिस ने बिगबाइट होटल से वाहनों को बाईपास से शहर की तरफ डायवर्ट किया, तब जाकर स्थिति थोड़ा सुधर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली-मेरठ मार्ग पर हुआ जाम
मोदीनगर। बीएड प्रवेश परीक्षा के चलते रविवार को दिल्ली-मेरठ मार्ग पर भीषण जाम लगा। जल्दी निकलने के चक्कर में वाहन चालकों ने संपर्क मार्गों का सहारा भी लिया। जाम में कई वीआईपी गाड़ियां तथा एंबुलेंस तक फंस गई। नगर के गिन्नी देवी मोदी गर्ल्स पीजी कॉलेज, मोदी साइंस एंड कॉमर्स इंटर कॉलेज तथा मुल्तानी मल मोदी पीजी कॉलेज में रविवार को दो पालियों में बीएड प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसमें हजारों परीक्षार्थी परीक्षा देने आए थे। परीक्षार्थियों ने अपने वाहन कॉलेजों के बाहर दिल्ली-मेरठ मार्ग के किनारे खड़े कर दिए। जिसके कारण सुबह से लेकर शाम तक जाम लगा रहा। शाम करीब 5:00 बजे दूसरी पाली की परीक्षा देकर विद्यार्थी निकले तो वाहनों को पहले निकालने की कोशिश में भयंकर जाम लग गया। घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने यातायात को सामान्य कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed