फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Panchkalyanak festival concludes with the installation of new Jina images

Meerut News: नव जिनबिंबों की स्थापना के साथ पंचकल्याणक महोत्सव का समापन

Sun, 01 Mar 2026 06:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 06:06 PM IST
विज्ञापन
Panchkalyanak festival concludes with the installation of new Jina images
सरधना। नगर में ऐतिहासिक श्री मज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का उल्लास और श्रद्धाभाव
आचार्य 108 श्री भारत भूषण महाराज के सानिध्य में हुआ आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर में आयोजित ऐतिहासिक श्री मज्जिनेंद्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतिम दिन आचार्य 108 श्री भारत भूषण महाराज के सानिध्य में भगवान आदिनाथ के पंच कल्याणक पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम की शुरुआत सौधर्म इंद्र-इंद्राणी और भगवान के माता-पिता कुबेर यज्ञनायक व इंद्रानियों द्वारा शांतिधारा, नित्य नियम, अभिषेक और केवल ज्ञान कल्याणक पूजन से हुई। भक्तों ने कैलाश पर्वत पर आदिनाथ के दर्शन किए। इसके पश्चात मोक्ष गमन निर्वाण कल्याणक की पूजा और विश्व शांति हेतु महायज्ञ संपन्न हुआ। गुरु ने अपने प्रवचन में पूरे पंच कल्याणक महोत्सव में निस्वार्थ भाव से लगे सभी कार्यकर्ताओं, वीर-विशाल धवल सेना के बालक एवं उपस्थित जनसमूह को आशीर्वाद प्रदान किया। इसके बाद हाथी और दो चांदी के रथों पर भगवान की प्रतिमाओं को लेकर पार्श्वनाथ चौबीसी मंदिर की ओर भव्य रथ यात्रा निकाली गई। रथयात्रा में मुख्य अतिथि सरधना विधायक अतुल प्रधान, ठाकुर मिलन सोम, मंडल अध्यक्ष भाजपा आलोक जैन एवं सतीश चंद जैन विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। रथयात्रा के बाद मंदिर में नव जिनबिंबों का महामस्तकाभिषेक एवं कलश स्थापना धार्मिक विधि-विधान से संपन्न हुआ। इस अवसर पर साधर्मी वात्सल्य का आयोजन भी किया गया। पंच कल्याणक महोत्सव में सागर जैन, आलोक जैन, अजय जैन, अविनाश जैन, अरिहंत जैन, संयम जैन, शानू जैन, माणिक चंद जैन, अनमोल जैन, पंकज टाली का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed