फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Panchavati Cricket Academy won the match by six wickets

Meerut News: पंचवटी क्रिकेट एकेडमी ने छह विकेट से मैच जीता

Sun, 23 Nov 2025 05:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 05:22 PM IST
विज्ञापन
Panchavati Cricket Academy won the match by six wickets
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। परतापुर स्थित श्रीनाथ क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को पंचवटी क्रिकेट एकेडमी और टारगेट क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ। इसमें पंचवटी ने छह विकेट से शानदार जीत प्राप्त की।
टारगेट क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 8 विकेट खोकर 237 रन बनाए। इसमें शौर्य राणा ने 55, समीर ने 43, डोली ने 31 रन बनाए। गेंदबाजी में पंचवटी क्रिकेट एकेडमी की ओर से वंश सेन ने 4 विकेट, विवेक और आर्या ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंचवटी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 24.3 ओवर में 4 विकेट खोकर 239 रन बनाकर जीत प्राप्त की।
विज्ञापन

टीम की ओर से गर्व ने शानदार 85 रन की पारी खेली। इसमें उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के लगाए। विवेक ने भी नाबाद 81 रन बनाए जिसमें उन्होंने 12 छक्के लगाए। हर्ष राणा ने 42 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में टारगेट क्रिकेट एकेडमी की ओर से समीर और शौर्य ने दो-दो विकेट लिए। इस मौके पर कोच उमेश कुमार ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed