फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Pakistan has written a letter to the UN and the BJP MLA said that India will also take POK

बौखलाए पाकिस्तान ने यूएन को लिखा पत्र, भाजपा विधायक बोले- भारत पीओके भी लेकर रहेगा

Fri, 30 Aug 2019 01:47 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 30 Aug 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
Pakistan has written a letter to the UN and the BJP MLA said that India will also take POK
पत्रकारों से वार्ता करते विधायक विक्रम सैनी - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटने के बाद बौखलाई पाकिस्तान सरकार ने हाल ही में संयुक्त राष्ट्र (यूएन) को पत्र लिखकर कश्मीर में हालात बिगड़ने का आरोप लगाया है। पाक मानवाधिकार मंत्री शिरीन मजारी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा कश्मीर हवाई अड्डे पर दिए गए बयान के साथ ही खतौली से भाजपा विधायक विक्रम सैनी व हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के कश्मीरी लड़कियों से शादी संबंधी बयानों का भी हवाला दिया गया है। विक्रम सैनी ने कहा कि पीओके भारत का अभिन्न अंग है। भारत पीओके को लेकर रहेगा।

विज्ञापन


विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में रहने वाले विक्रम सैनी खतौली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक है। उन्होंने पांच अगस्त को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 व 35-ए हटाए जाने के अगले दिन छह अगस्त को खतौली में एक मंच से विवादित बयान दिया था। इसमें उन्होंने स्थानीय युवाओं की शादी कश्मीर की गोरी लड़कियों से कराने की बात कही थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने भाजपा विधायक को सुनाई खरी-खोटी, कश्मीर की लड़कियों पर दिया था बयान
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मंगलवार को पाकिस्तान की मानवाधिकार मामलों की मंत्री शिरीन मजारी ने यूएन को पत्र लिखकर कश्मीर में मानवाधिकारों का दमन किए जाने के साथ ही वहां हालात बिगड़ने की बात कही है।

अपनी बातों की पुष्टि के लिए शिरीन मजारी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के कश्मीर के हालात पर दिए गए बयान का जिक्र किया साथ ही कश्मीर की लड़कियों से शादी कराने संबंधी खतौली विधायक विक्रम सैनी और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के बयानों का भी हवाला दिया है।

शिरीन मजारी ने भाजपा नेताओं के इन बयानों को जेंडर बेस वॉयलेंस नाम देते हुए इन्हें कश्मीर के प्रति जाति संबंधी युद्ध का हथियार बताया है। विधायक विक्रम सैनी ने मीडिया व कुछ लोगों द्वारा बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किए जाने की बात कही है।

भारत पीओके भी लेकर रहेगा: विक्रम सैनी
खतौली क्षेत्र के भाजपा विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि पीओके भारत का अभिन्न अंग है। भारत पीओके को लेकर रहेगा। उन्होंने कहा कि देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनना अति आवश्यक है ।  

गांव शिकारपुर में एक शोक सभा में शामिल होने के बाद विधायक नगर पंचायत कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 व 35ए हटने के बाद देश में जश्न का माहौल है। अनुच्छेद 370 व 35 ए हटने के बाद भारत अखंड भारत की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत की इस कार्रवाई से पाकिस्तान बौखला गया है और जम्मू-कश्मीर पर अनाप शनाप बयान देकर संयुक्त राष्ट्र तक पहुंच रहा है, लेकिन दुनिया का कोई भी देश पाकिस्तान के साथ नहीं खड़ा है। उन्होंने कहा कि पाक अधिकृत कश्मीर भी बहुत जल्द भारत में होगा।  

यह भी पढ़ें: भाजपा विधायक के बिगड़े बोल, कहा- अब कश्मीर की लड़कियों से करा देंगे यूपी के कुंवारे युवकों की शादी

भाजपा विधायक ने जनसंख्या नियंत्रण कानून पर कहा कि देश की जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है। इसके लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून बेहद जरूरी है। इससे पूर्व विधायक के नगर पंचायत कार्यालय पर पहुंचने पर चेयरमैन प्रमेश सैनी, सभासद उमेश गोयल, अब्दुल कलाम अंसारी, सभासद पति मनोज सैनी, संजय धवन व वकील सैफी ने स्वागत किया

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed