फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bollywood actress richa chadha and swara bhaskar have criticized BJP MLA Vikram Saini's statement

अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने भाजपा विधायक को सुनाई खरी-खोटी, कश्मीर की लड़कियों पर दिया था बयान

Fri, 09 Aug 2019 01:19 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 09 Aug 2019 01:19 AM IST
सार

  • खतौली विधायक विक्रम सैनी के बयान की हो रही चौतरफा निंदा
  • बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा और स्वरा भास्कर ने ट्विटर पर की आलोचना
  • दोनों ही अभिनेत्रियों ने विधायक सैनी के बयान को शर्मनाक बताया

विज्ञापन
Bollywood actress richa chadha and swara bhaskar have criticized BJP MLA Vikram Saini's statement
बीजेपी विधायक विक्रम सैनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 व 35-ए को हटाने को लेकर खतौली विधायक विक्रम सैनी द्वारा कश्मीर की लड़कियों के संबंध में दिए गए बयान की चौतरफा निंदा की जा रही है। अब बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा और स्वरा भास्कर ने ट्विटर पर विधायक की इस बयान को लेकर आलोचना की है।

विज्ञापन


केंद्र सरकार द्वारा सोमवार को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 व 35-ए हटाकर उसे दो हिस्सों में बांटकर केंद्र शासित प्रदेश बनाने के बाद इसे लेकर सोशल मीडिया पर जमकर बयानबाजी की गई थी। इसी संदर्भ में खतौली से भाजपा विधायक विक्रम सैनी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए विवादित बयान दिया था।
विज्ञापन


ट्विटर पर विक्रम सैनी के इस बयान को प्रशांत कुमार नामक व्यक्ति ने ट्वीट करते हुए कैप्शन दिया था कि अब हमारे कार्यकर्ता कश्मीर की गोरी लड़कियों से शादी कर सकते हैं, भाजपा विधायक विक्रम सैनी। क्या कोई इस पर कुछ कहना चाहेगा ?

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं प्रशांत कुमार के इस ट्वीट का जवाब देते हुए बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने विधायक विक्रम सैनी के विवादित बयान की आलोचना की है। ऋचा चड्ढा ने ट्विटर पर कहा कि सेक्स के भूखे डायनॉसोर अभी लुप्त नहीं हुए हैं, बल्कि और फल-फूल रहे हैं। हमारे अधिकांश नेता ऐसे पुरुष क्यों हैं, जिन्हें आप चाय के लिए घर पर आमंत्रित करना भी नहीं चाहते हैं। चापलूस, क्या इसीलिए जाना था कश्मीर ? शादी तो लीगल ही थी ना ? वहीं, अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने भी विधायक विक्रम सैनी के बयान को शर्मनाक बताया है। 

यह था विधायक का बयान
खतौली के भाजपा विधायक विक्रम सैनी ने कहा था, कि जम्मू-कश्मीर में महिलाओं पर कितना अत्याचार था। वहां की लड़की अगर उत्तर प्रदेश के लड़कों से शादी कर लें, तो उनकी नागरिकता खत्म। भारत की नागरिकता अलग और कश्मीर की नागरिकता अलग, यानी एक देश-दो विधान कैसे होना चाहिए ? जो मुस्लिम कार्यकर्ता हैं, उन्हें भी खुशी मनानी चाहिए। शादी वहां करो, कश्मीरी गोरी लड़की से, हिंदू-मुसलमान कोई भी हो। यह पूरे देश के लिए खुशी का विषय है। खतौली विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता बहुत उत्सुक हैं, जो कुंवारे हैं, उनकी शादी वहीं करा देंगे, कोई दिक्कत नहीं है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed