{"_id":"6b0675c2ed4086c7680aac79","slug":"pakistan-based-shahzad-bhatti-targeting-up-youth-through-social-media-meerut-teen-arrested-2026-11-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मसूद अजहर के वीडियो देखता था उजैद, निशाने पर पश्चिम के कई जिलों के किशोर; ऐसे फंसाता है पाकिस्तानी शहजाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मसूद अजहर के वीडियो देखता था उजैद, निशाने पर पश्चिम के कई जिलों के किशोर; ऐसे फंसाता है पाकिस्तानी शहजाद
Wed, 25 Nov 2026 11:31 AM IST
Sharukh Khan
गौरव शर्मा, अमर उजाला, मेरठ
गौरव शर्मा, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 25 Nov 2026 11:31 AM IST
सार
जम्मू-कश्मीर में सैन्य एयरबेस पर फिदायीन हमले की साजिश रचने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को बनियापाड़ा निवासी संदिग्ध आतंकी उजैद को गिरफ्तार किया है। पाकिस्तानी हैंडलर शहजाद भट्टी सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को फंसा रहा। ब्रेनवॉश कर देशविरोधी गतिविधियों के लिए उकसाने का आरोप है।
विज्ञापन
ujaid arrested
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
पाकिस्तान में बैठकर भारत के किशोरों-युवाओं को अपने जाल में फंसाने की कोशिश कर रहा शहजाद भट्टी सुरक्षा एजेंसियों के निशाने पर है। सोशल मीडिया को हथियार बनाकर वह युवाओं से संपर्क साधकर उन्हें कट्टरपंथी विचारधारा की ओर धकेलने और भारत विरोधी गतिविधियों के लिए उकसा रहा है।
उसका तरीका सीधे किसी आतंकी संगठन में भर्ती करने के बजाय पहले युवाओं का विश्वास जीतना, फिर धीरे-धीरे उनकी विचारधारा बदलना और आखिर में उन्हें अपने नेटवर्क के इशारे पर काम करने के लिए तैयार करना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
उसका तरीका सीधे किसी आतंकी संगठन में भर्ती करने के बजाय पहले युवाओं का विश्वास जीतना, फिर धीरे-धीरे उनकी विचारधारा बदलना और आखिर में उन्हें अपने नेटवर्क के इशारे पर काम करने के लिए तैयार करना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos
मेरठ के कोतवाली थाना क्षेत्र के बनियापाड़ा में फल विक्रेता साजिद के बेटे उजैद की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान से जुड़े इस ऑनलाइन नेटवर्क की गतिविधियां फिर चर्चा में आई हैं। पुलिस के मुताबिक, शहजाद भट्टी और उससे जुड़े संदिग्ध लोगों के सोशल मीडिया ग्रुपों के माध्यम से युवाओं तक पहुंच बनाने की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
उसका नेटवर्क सोशल मीडिया पर ऐसे युवाओं की पहचान करता है जो बेरोजगारी, आर्थिक तंगी, पारिवारिक विवाद या अन्य परेशानियों से जूझ रहे होते हैं। शुरुआत में उन्हें दोस्ती, आर्थिक मदद और बेहतर भविष्य का भरोसा दिया जाता है। इसके बाद निजी चैट और अलग-अलग ऑनलाइन ग्रुपों के जरिए उनसे संपर्क बढ़ाया जाता है। धीरे-धीरे धार्मिक और भावनात्मक मुद्दों को उठाकर उनके मन में व्यवस्था और देश के प्रति नफरत पैदा करने की कोशिश की जाती है।
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत का रहने वाला, 333 के नाम से पहचान
पुलिस के मुताबिक, करीब 45 वर्षीय शहजाद भट्टी मूल रूप से पाकिस्तान के पंजाब प्रांत का रहने वाला है। उसका नाम वर्ष 2013 में पाकिस्तान में चोरी और लूटपाट से जुड़े मामलों में सामने आया था। इसके बाद भी उसके खिलाफ कई आपराधिक मामलों में शामिल होने की जानकारी सामने आई। वर्ष 2015 में वह पाकिस्तान छोड़कर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंच गया। वहां उसने कबाड़ के कारोबार के साथ कृषि और डेयरी व्यवसाय से जुड़े होने का दावा किया। सोशल मीडिया पर उसने 333 नाम से अपनी पहचान बनाई। धार्मिक मुद्दों, भारत-पाकिस्तान संबंधों और विवादित विषयों पर वीडियो बनाकर उसने बड़ी संख्या में फॉलोअर्स जुटाए।शुरुआत में दी जाती है रेकी करने की जिम्मेदारी
पुलिस के मुताबिक, युवाओं को शुरुआत में छोटी जिम्मेदारियां दी जाती हैं। इनमें विवादित पोस्टर लगाने, वीडियो बनाने और संदिग्ध स्थानों की तस्वीरें भेजने जैसे काम शामिल बताए गए हैं। इसके बदले रुपये देने और विदेश में बसाने तक का लालच दिया जाता है। भरोसा बनने के बाद कुछ युवाओं को गंभीर आपराधिक और आतंकी गतिविधियों में शामिल कराने की कोशिश की जाती है।गैंगस्टर से भी जुड़ा नाम
भट्टी का नाम पाकिस्तान के कुख्यात अपराधी फारुख खोखर और एक भारतीय गैंगस्टर के साथ कथित संबंधों को लेकर भी चर्चा में रहा है। उसने खुद भारतीय गैंगस्टर से दोस्ती होने की बात कही थी, हालांकि दोनों के संबंधों और उनके आपसी नेटवर्क को लेकर अलग-अलग दावे सामने आए हैं। पंजाब के जालंधर में मार्च 2024 में एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के घर के बाहर हुए ग्रेनेड हमले में भी उसका नाम जांच के दौरान सामने आया था।
उजैद के साथ सोशल मीडिया पर जुड़े लोगों की भी जांच की जा रही है। शहजाद भट्टी और सरफराज डोगरा के भी सोशल मीडिया अकाउंट खंगाले जा रहे हैं। पुलिस टीमें पड़ताल कर रही हैं।- विनायक गोपाल भोसले, एसपी सिटी
पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई जिलों के किशोर निशाने पर
पाकिस्तानी हैंडलर शहजाद भट्टी पश्चिम उत्तर प्रदेश के किशोरों-युवाओं को टारगेट कर रहा है। पश्चिमी यूपी के 25 से अधिक युवाओं को इस नेटवर्क से जुड़े होने के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है।
जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि उजैद का शहजाद भट्टी के नेटवर्क से किस स्तर तक जुड़ाव था और उसके संपर्क में अन्य कौन-कौन से युवक थे। शहजाद भट्टी और पाकिस्तानी गैंगस्टर सरदार उर्फ सरफराज डोगरा के नेटवर्क का खुलासा मार्च 2026 में मेरठ के अनस समेत तीन युवकों की अंबाला में गिरफ्तारी के बाद हुआ था।
जांच में सामने आया कि आरोपी सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी हैंडलरों के संपर्क में आए थे। इसके बाद सुहेल मलिक, महक समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। जांच में दिल्ली कैंट और सोनीपत रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर जासूसी करने का मामला भी सामने आया।
मेरठ, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, बागपत और बिजनौर के युवाओं तक नेटवर्क की पहुंच थी। आजाद राजपूत, अजीम राणा, तुषार चौहान, सुहेल और गणेश समेत कई युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। कुछ युवकों पर सैन्य प्रतिष्ठानों और महत्वपूर्ण स्थानों की वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजने के आरोप लगे। इसी साल जून में एसटीएफ ने शहजाद भट्टी के इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़े 23 युवकों से पूछताछ की थी। हालांकि, इन सभी को गिरफ्तार नहीं किया गया था।
मेरठ तक पहुंची नेटवर्क की जांच
मेरठ में 24 नवंबर को कोतवाली क्षेत्र के बनियापाड़ा निवासी उजैद की गिरफ्तारी ने इस नेटवर्क की स्थानीय कड़ियों को फिर चर्चा में ला दिया है। पुलिस को उसके जम्मू-कश्मीर में गिरफ्तार मोहम्मद साजिद के संपर्क में रहने और ऑनलाइन बातचीत करने की जानकारी मिली थी। उजैद ने मेरठ से संबंधित जानकारियां भी साझा की थीं।मसूद अजहर की वीडियो देखता था उजैद
उजैद से पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि वह इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर भारत विरोधी सामग्री देखता था। पाकिस्तानी आतंकी मसूद अजहर, धार्मिक इंफ्लुएंसर तारिक मसूद, डॉ. इसरार अहमद आदि के वीडियो देखता था। वह 2023 से जमातों में भी जा रहा था। उजैद व इसके सहयोगियों द्वारा आर्मी के किसी बड़े कैंप या उनके जाने वाले काफिले पर फिदाइन हमला करने की योजना बनाई थी।
हथियार व विस्फोटक जैकेट उजैद को उपलब्ध कराकर साजिश को अंजाम देने का काम मिला था। उजैद को गुरैज वैली के माध्यम से इस सामान व ट्रेनिंग कराने की बात प्रकाश में आई है। विवेचना के दौरान जम्मू पुलिस को चार संदिग्ध इंस्टाग्राम आईडी Ibneaadam99 (मेरठ), Kamran_07865 (किश्तवाड़), Drugsjihadi (पाकिस्तान) एवं Abumusablhafs (पाकिस्तान) की जानकारी मिली। इनमें मेरठ से संबंधित आईडी के संचालक की तलाश में जम्मू पुलिस द्वारा मेरठ पुलिस के सहयोग से 18 जनवरी 2026 और 21 फरवरी 2026 को दबिश दी गई थी लेकिन उजैद नहीं मिला था।
