फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   In elections of 2100 meters painting preparation for voter awareness

विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए 2100 मीटर की पेंटिंग तैयार

Sat, 17 Dec 2016 12:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Sat, 17 Dec 2016 12:23 PM IST
विज्ञापन
In elections of 2100 meters painting preparation for voter awareness
सीसीएसयू में आयोजित बैठक में शामिल एडीएम ई दिनेश चंद्र। - फोटो : अमर उजाला

विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए 2100 मीटर की पेंटिंग तैयार कराई जाएगी। इसमें मतदान का प्रतिशत बढ़ाने, नैतिक रूप से मतदान करने और प्रलोभन या प्रभाव में न आने का संदेश होगा। पेंटिंग में जनपद के 210 विद्यालय प्रतिभाग करेंगे। प्रत्येक स्कूल के छात्र 10-10 मीटर की पेंटिंग तैयार करेंगे। स्कूलों के प्रिंसिपलों के साथ बैठक कर अपर जिलाधिकारी प्रशासन, उपजिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश चंद्र ने प्रोजेक्ट पर चर्चा की। साथ ही सभी से सहयोग की अपील की।

विज्ञापन


शुक्रवार को चौधरी चरण सिंह विवि के बृहस्पति भवन में जनपद के राजकीय एवं प्राइवेट डिग्री कालेजों, माध्यमिक शिक्षा परिषद के स्कूलों के प्रधानाचार्यों की बैठक हुई। अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने कहा कि  गांव-गांव तक मतदाता जागरूकता का संदेश दिया जाएगा।
विज्ञापन


इसके लिए छात्रों की मदद ली जाएगी। प्रत्येक विधानसभा में एक विद्यालय को नोडल विद्यालय नामित किया जाएगा। उसके द्वारा अन्य 30 विद्यालयों से पेंटिंग का संग्रह कर 300 मीटर की पेंटिंग बनाई जाएगी। इस प्रकार सात विधानसभाओं से कुल 2100 मीटर की मतदाता जागरूकता पेंटिंग तैयार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह कार्यक्रम आगामी राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी या अन्य किसी दिवस पर आयोजित किया जाएगा। बैठक में संयुक्त निदेशक शिक्षा महेंद्र देव, उप जिलाधिकारी मवाना अरविंद कुमार सिंह, एसीएम संतोष बहादुर सिंह, सहित प्रधानाचार्य रंजना गौड़, प्रीती मल्होत्रा, देवेंद्र सिंह, रेणू अनेजा मौजूद रहे।

कविता भी लिखेंगे छात्र 
जिला विद्यालय निरीक्षक श्रवण कुमार यादव ने बताया कि मतदाताओं को जागरूक करने के लिये निर्वाचन आयोग की स्वीप योजनांतर्गत तीन नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। इनमें क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व सहायक मनोरंजन कर आयुक्त है।


स्वीप कोआर्डिनेटर डीएन डिग्री कॉलेज के एनएसएस प्रभारी आरबी सिंह को बनाया गया हैं। जनपद के सभी 210 विद्यालयों द्वारा मतदाता जागरूकता के संबंध में एक-एक कविता भी लिखी जाएगी। इन कविताओं को संग्रह व संकलन कर पुस्तिका का रूप देते हुए उसका विमोचन भी मतदाता जागरूकता के कार्यक्रम में किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed