{"_id":"57f159064f1c1bce4b57547a","slug":"paach-oct-ko-rahul-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच अक्तूबर को मेरठ आएंगे राहुल, छह को होगा रोड शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच अक्तूबर को मेरठ आएंगे राहुल, छह को होगा रोड शो
अमर उजाला ब्यूरों
Updated Mon, 03 Oct 2016 02:49 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के रोड शो से पहले चार अक्तूबर को होने वाली प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर की रथयात्रा अब नहीं होगी। वहीं छह अक्तूबर को होने वाले राहुल गांधी के रोड शो का रूट फाइनल कर दिया गया है। उधर, टीम पीके ने भी मेरठ में डेरा डाल दिया है।
जिलाध्यक्ष विनय प्रधान ने बताया कि राहुल गांधी पांच अक्तूबर की शाम को मेरठ पहुंचेंगे। रात में सर्किट हाउस में विश्राम करेंगे और छह अक्तूबर को उनका रोड शो सुबह 10 बजे सर्किट हाउस से शुरू होगा। रोड शो का रूट तय हो गया है। वहीं 4 अक्तूबर को शहर में निकलने वाली प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर की रथयात्रा अब नहीं निकलेगी। यह रथयात्रा भी राहुल गांधी के रोड शो में ही मर्ज कर दी गई है।
ये होगा रूट
सुबह 10 बजे सर्किट हाउस से शुरू होते हुए पुलिस लाइन, कचहरी स्थित अंबेडकर मूर्ति, एनएएस कॉलेज, ईव्ज चौराहा, इंदिरा चौक, बुढ़ाना गेट, खैरनगर चौक, छतरी वाला पीर, घंटाघर, रेलवे रोड चौराहा, मेट्रो प्लाजा, दिल्ली चुंगी, नई मंडी, अतुल माहेश्वरी सेतु, सुपरटैक, रिठानी, परतापुर, भूड़बराल, मेहिउद्दीनपुर शुगर मिल, मोहिउद्दीनपुर चैक पोस्ट पर समाप्त।
विज्ञापन
सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
विनय प्रधान ने बताया कि रविवार को एसपीजी के आईजी शैलेंद्र सिंह और एसपी विजय ने सर्किट हाउस पहुंचकर जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से रोड शो की तैयारियों एवं सुरक्षा के संबंध में वार्ता की। इसके बाद उन्होंने तय रूट का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।