{"_id":"5ae0d5b84f1c1b84028b687a","slug":"paach-churaaho-k-asaundaryakaran","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच चौराहों का सौंदर्यीकरण का प्लान तैयार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच चौराहों का सौंदर्यीकरण का प्लान तैयार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Apr 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए पांच प्रमुख चौराहों के सौंदर्यीकरण के विकास का प्लान तैयार हो गया है। एमडीए के अधिकारियों द्वारा इन चौराहों की सूची तैयार की गई। इन चौराहों पर सबसे ज्यादा यातायात व्यवस्था बाधित होती है और ये शहर में भीड़भाड़ वाले स्थान हैं। इन चौराहों के सौंदर्यीकरण का काम जल्द ही शुरू होगा। इसके लिए एमडीए ने नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस और पीडब्लूडी के अधिकारियों से भी सुझाव मांगे थे।
01: तेजगढ़ी चौराहा
यहां की सर्वे प्लान रिपोर्ट के अनुसार इस चौराहे के मध्य स्थित ट्रैफिक पुलिस पोस्ट के पुनर्निर्माण की जरूरत है। इस पोस्ट के छोटे होने तथा रात में ठीक से दिखाई न देने के कारण यह हादसों से क्षतिग्रस्त हो रहा है।
सुझाव:
- कृष्णा प्लाजा की तरफ सड़क चौड़ी हो, जेब्रा क्रॉसिंग बने
- जहां सिग्नल दिखाई नहीं दे रहा, वहां पोल को सुधारने की जरूरत है
- चौराहे पर ऑटो व टेंपो व अन्य वाहन 50 मीटर की दूरी पर रोके जाएं
- पूर्व में निर्मित फुटपाथ शिफ्ट करना ट्रैफिक फ्लो होना संभावित है।
02: हापुड़ अड्डा चौराहा
यहां गढ़ रोड व हापुड़ मार्ग से बेगमपुल तथा बेगमपुल से गढ़ रोड व हापुड़ रोड की तरफ ट्रैफिक संचालित होता है। हापुड़ मार्ग से दाहिने मुड़ने वाला ट्रैफिक की गढ़ रोड से बेगमपुल की ओर मुड़ने वाले ट्रैफिक से टकराव की स्थिति उत्पन्न होती है। मेट्रो के साथ इस तिराहे पर फ्लाईओवर प्रस्तावित है।
विज्ञापन
सुझाव:
- मेट्रो के विकास व निर्माण होने तक ट्रैफिक सिग्नल विकास के साथ प्रस्ताव के अनुसार ट्रैफिक बूथ किया जाए।
- ट्रैफिक फ्लो चार्ट मानचित्र में दर्शित यातायात का मूवमेंट सिग्नल माध्यम से यातायात के टकराव का समाधान किया जाए।
- जेब्रा क्रॉसिंग सिग्नल के साथ यातायात पुलिस प्रबंधन पोस्ट तैयार किया जाए।
- डिवाइडर के संरक्षण में आंशिक संशोधन व आवश्यकतानुसार विकास किया जाए। इस तिराहे पर चारों ओर सड़क चौड़ी की जाए।
- पूर्व में बने फुटपाथ को भी हटाया जाए।
03: रेलवे रोड चौराहा
दिल्ली रोड स्थित इस चौराहे पर मार्ग चौड़ीकरण हेतु अतिक्रमण व अवैध निर्माण तोड़ने की आवश्यकता है। रोड का चौड़ीकरण, टर्निंग पर आ रहे पोल, टेलीफोन, पेड़, बॉक्स को यातायात व्यवस्था के लिए हटाना बहुत जरूरी है। दिल्ली रोड पर फ्लाईओवर निर्माण कर वनवे व्यवस्था को इस चौराहे पर लागू करने आदि सुझाव दिए गए हैं।
04: एचआरएस तिराहा
यहां छोटा सा ट्रैफिक बूथ है। इस तिराहे पर दिल्ली रोड से बागपत मार्ग और बागपत मार्ग से दिल्ली रोड की तरफ टर्न लेने वाले ट्रैफिक के आपस में टकराने की स्थिति उत्पन्न होती है। यहां जाम की स्थिति रहती है।
सुझाव:
- चीफ इंजीनियर नगर निगम द्वारा कहा गया कि दिल्ली रोड पर फ्लाईओवर का निर्माण कर व यू-टर्न के माध्यम से संचालित वर्तमान व्यवस्था को विकसित किया जाए।
- यहां ट्रैफिक सिग्नल का विकास हो
- जेब्रा क्रॉसिंग बनाई जाए
- तिराहे पर मार्ग चौड़ा हो
- ऑटो, टेंपो व अन्य वाहनों को तिराहे से 50 मीटर की दूरी पर रोका जाए
- पूर्व में बना फुटपाथ हटाया जाए, टर्निंग पर आ रहे पोल शिफ्ट हों
05: शॉप्रिक्स मॉल चौराहा
यहां दिल्ली रोड से बिजली बंबा बाईपास की तरफ और इस बाईपास से दिल्ली रोड की तरफ ट्रैफिक मुड़ने वालों चौराहे पर सिग्नल की भी जरूरत है। ट्रैफिक चार्ट व मानचित्र तैयार किया जाए। डिवाइडर का विकास, ट्रैफिक पुलिस पोस्ट को बनाया जाए। जेब्रा क्रॉसिंग तैयार की जाए। यातायात व्यवस्था में बाधित पोल को शिफ्ट किया जाए।