{"_id":"56eb14b54f1c1b13268b4d0f","slug":"owaisi-news-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवैसी की जीभ काटने पर अब 21 लाख का इनाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवैसी की जीभ काटने पर अब 21 लाख का इनाम
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
Updated Fri, 18 Mar 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
देश के मानचित्र पर अपने खून से भारत माता की जय लिखते मुस्लिम समाज के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। एमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी द्वारा भारत माता की जय नहीं बोलने संबंधित दिए गए बयान के विरोध में लोगों का आक्रोश थम नहीं रहा है। बृहस्पतिवार को सीसीएसयू के छात्र नेता सीसीएसयू के छात्रों ने विरोध किया। विवि मेन गेट से तेजगढ़ी चौराहे तक पैदल मार्च निकाला। छात्रोें ने तेजगढ़ी चौराहे पर ओवैसी का पुतला फूंका।
विज्ञापन
छात्र नेता शंभू पहलवान ने कहा कि जो ओवैसी की जीभ काटकर लाएगा उसे 21 लाख रुपये का इनाम देंगे। इनाम की राशि चंदे से जुटाई जाएगी। आशीष भाटी, मनीष चौधरी, श्वेतांक त्यागी, दुष्यंत जाटव, अतीकुर रहमान, असलम, हर्ष, शुभम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
उधर, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बच्चा पार्क पर प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने खून से भारत माता की जय लिखा। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मो. इमरान, हाजी सईद, सुशील गोस्वामी, हाजी शफीक, मौ. नईम, हाजी इशरत आदि रहे।
विज्ञापन