{"_id":"5d32316f8ebc3e6cb025be72","slug":"outflow-of-flowers-rising-flowers-meerut-news-mrt434065244","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन की बहार, फूलों के बढ़े भाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन की बहार, फूलों के बढ़े भाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। सावन मास में भगवान शिव को गेंदा, गुलाब आदि फूल चढ़ाए जाते हैं। फूलों की खपत बढ़ने के कारण भाव भी ढाई गुना बढ़ गए हैं। व्यापारी इसका कारण मौसम को बता रहेे हैं। उधर, विदेशी गुलाब और रजनीगंधा की सप्लाई आज से मार्ग बंद होने के कारण रुक गई। ये फूल दिल्ली से मेरठ लाए जाते हैं।
आम दिनों में प्रतिदिन गेंदे और गुलाब की शहर में 200 किलो के आसपास खपत होती है। वहीं सावन में गेंदे की खपत बढ़कर प्रतिदिन 600 किलो पहुंच गई। इसका मुख्य कारण गेंदेे और गुलाब का पूजा आदि कार्यों में प्रयोग होना है। शहर में लगभग 250 मंदिर हैं। व्यापारी कुंज बिहारी ने बताया कि सावन में सोमवार, शिवरात्रि और जन्माष्टमी आदि पर्व पर फूलों की खपत 1500 किलो तक पहुंच जाती है। ऐसे में मंडी में भाव भी अच्छा मिलता है।
आज रुक जाएगी दिल्ली से सप्लाई
दिल्ली से विदेशी गुलाब और रजनीगंधा फूलों की सप्लाई होती हैं। कांवड़ यात्रा के कारण आज से मार्ग बंद हो जाएंगे। इन फूलों की सप्लाई पूरी तरह बंद हो जाएगी।
विज्ञापन
फूल विक्रेताओं की हैं 500 दुकानें
ऑडियन के पास स्थित फूल मंडी में लगभग आठ फूलों के बड़े व्यापारी हैं। वहीं, शहर घंटाघर, सदर बांबे बाजार, आबूलेन फूलों की रिटेल शॉप हैं। इसके अतिरिक्त शहर के सभी मंदिरों के आसपास दो या तीन दुकानें हैं। जहां पूजा सामग्री के साथ फूल बेचे जाते हैं। ऐसे में शहर में लगभग 500 के आसपास दुकानें हैं।
यह हैं फूलों के भाव
पुष्प पुराने दाम नए दाम
गेंदा 31 75
देशी गुलाब 20 60
रात की रानी 30 150
गुलाब (20 फूल) 200 300
रजनीगंधा 180 280
(नोट : दाम प्रतिकिलो में हैं)