फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Out-of-control truck runs over bikers; two dead, one critically injured.

Meerut News: बेकाबू ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, दो की मौत, एक गंभीर

Sun, 28 Jun 2026 10:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
Out-of-control truck runs over bikers; two dead, one critically injured.
रोहटा क्षेत्र में गंग नहर पटरी मार्ग पर ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा
विज्ञापन

हादसे के शिकार हुए तीनों युवक हापुड़ जनपद के रहने वाले थे
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा (मेरठ)। गंग नहर पटरी के चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग पर रविवार देर शाम पूठ गंग नहर के पास तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने ओवरटेक करने के दौरान बाइक को टक्कर मार कर बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया। दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों युवक हापुड़ जनपद के रहने वाले थे।

जानकारी के अनुसार, दानिश (27) पुत्र पन्ने हापुड़, हिमांशु (28) पुत्र श्रीराम और फरमान (26) पुत्र शहाबुद्दीन निवासीगण गांधीनगर पिलखुवा, जनपद हापुड़ रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे एक ही बाइक पर सवार होकर पूठ से भोला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आए एक ट्रक ने ओवरटेक करते समय उनकी बाइक में टक्कर मार दी। ट्रक ने तीनों को रौंद दिया।हादसे में दानिश और फरमान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


वहीं, राहगीरों ने हादसा होते ही डायल-112 पर सूचना दी। सूचना मिलते पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रोहटा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दानिश और फरमान को मृत घोषित कर दिया, जबकि हिमांशु की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहटा चौकी प्रभारी ने मृतकों और घायल के परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि हादसे के बाद चालक ट्रेक लेकर भाग गया, जिसकी तलाश की जा रही है। बाइक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतकों के परिवार वालों को सूचना दे दी है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed