फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   oth ceremony by naveen gupta group

नवीन गुप्ता गुट का शपथ ग्रहण समारोह

Tue, 31 Dec 2019 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
oth ceremony by naveen gupta group
मेरठ।
विज्ञापन

संयुक्त व्यापार संघ में नवीन गुप्ता गुट और अरुण वशिष्ठ गुट अपने साथ ज्यादा से ज्यादा व्यापारियों को जोड़ने में जुटे हैं। इसमें शहर में प्रमुख व्यापारिक संगठनों ने संपर्क साधा जा रहा है। व्यापारियों को पद व सम्मान देकर दोनों गुट अपने वर्चस्व बढ़ाने में लगे हैं। दोनों गुट एक ही दिन अलग अलग स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं। अरुण वशिष्ठ गुट ने अपनी कार्यकारिणी का गठन कर 192 सदस्यों को कार्यकारिणी में स्थान दिया तो नवीन गुप्ता ने अपने पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में छह मंत्री, उपाध्यक्ष और संरक्षक तक का मनोनयन कर दिया। उनकी शपथ भी करा दी।
गढ़ रोड स्थित विवाह मंडप में नवीन गुप्ता गुट ने शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान चुनाव अधिकारी महेश सिंघल, ग्रीश अग्रवाल और मनोज अग्रवाल सहित छह अन्य उप चुनाव अधिकारियों को शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन महामंत्री संजय जैन ने किया। चुनाव अधिकारी महेश सिंघल ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई। इस दौरान नवीन गुप्ता ने कहा कि शहर का विस्तार हो गया है। हमें पदाधिकारियों की संख्या बढ़ाने की जरूरत है। नये पदाधिकारियों का मनोनयन करना होगा। इसके बाद संयुक्त व्यापार संघ के प्रथम महामंत्री डॉ. ब्रजभूषण अग्रवाल को संरक्षक मनोनीत किया गया। नवीन गुप्ता ने कहा कि 1978 में डॉ. ब्रजभूषण अग्रवाल और सुंदर सहित नंद गोपाल, लच्छो, धर्मवीर आनंद आदि ने इस संगठन को खड़ा किया था। डॉ. ब्रजभूषण के संरक्षण में इस संगठन को उसी उत्साह के साथ संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन

ये बने नये पदाधिकारी
संरक्षक - डॉ. ब्रजभूषण अग्रवाल, उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह (आबूलेन व्यापार संघ), मंत्री संजीव जिंदल (कंकरखेड़ा), मंत्री- तरुण गोयल (माधवपुरम), मंत्री - सुनील वर्मा (रिठानी), मंत्री परविंदर त्यागी उर्फ बिल्लू (गढ़ रोड), मंत्री - अजय गुप्ता, मंत्री - सुधांशु पाराशर को शपथ ग्रहण समारोह में मनोनीत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन पदाधिकारियों ने ली शपथ
अध्यक्ष - नवीन गुप्ता, महामंत्री - संजय जैन, कोषाध्यक्ष - सतीश चंद जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज मित्तल, संजीव रस्तोगी, अमन गुप्ता, संगठन मंत्री - आशु रस्तोगी, मंत्री - अंकुर गोयल, अनुज सिंघल, लल्लू मक्कड़, मनीष शर्मा, राजेश सिंघल, संदीप गोयल, सुमित ग्रोवर, तिलक नारंग, विजय आनंद अग्रवाल आदि ने शपथ ली।
--------------------------------
192 सदस्यों के साथ कार्यकारिणी गठित
मेरठ। मेट्रो प्लाजा स्थित संयुक्त व्यापार कार्यालय में अरुण वशिष्ठ पैनल की विशेष बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। बैठक में सभी पदाधिकारी और संरक्षक मौजूद रहे। संचालन करते हुए महामंत्री दलजीत सिंह ने कहा कि नई कार्यकारिणी व्यापारियों के हित में काम करेगी और व्यापारियों के विकास में योगदान देगी। युवाओं को व्यापार से जोड़ना हमारा प्रमुख दायित्व है। दलजीत सिंह ने कहा कि व्यापारियों के साथ बढ़ते अपराधों के संबंध में एसएसपी से मुलाकात की गई है। सेंट्रल मार्केट व्यापारी के यहां लूट के शीघ्र खुलासे का एसएसपी ने आश्वासन दिया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल ठाकुर ने कहा कि माल की बरामदगी अहम है। कार्यकारिणी में बाजार की सभी सक्रिय संस्थाओं को जोड़ा गया है। नई कार्यकारिणी के साथ विकास संबंधी कार्य प्रभावी ढंग से संभव होंगे। बैठक में संरक्षक अरुण वशिष्ठ, संरक्षक बिजेंद्र अग्रवाल, अध्यक्ष अजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष पवन मित्तल, उपाध्यक्ष सुधीर अग्रवाल, सुधीर रस्तोगी, नीरज त्यागी, संगठन मंत्री राजीव गुप्ता काले आदि उपस्थित रहे।

इन संगठनों को दिया कार्यकारिणी में स्थान
तोपखाना बाजार से अमित कुमार मित्तल, कसेरूखेड़ा से मुकेश धसमाना, सरधना रोड कंकरखेड़ा से गुल्लू ठाकुर, गुरुनानक बाजार से धर्मपाल गोयल, बड़ा बाजार कंकरखेड़ा विजय जयसवाल, सदनपुरी कंकरखेड़ा से संजीव जिंदल, बाउंड्री रोड से जसवीर नैय्यर, लालकुर्ती से संदीप महाजन, छिपी टैक से प्रवीण त्यागी, थापरनगर से संजय मदान, गंगा प्लाजा से अनिल राघव आदि कार्यसमिति में सदस्य मनोनीत किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed