{"_id":"67a913dabaf04e12880ecd47","slug":"orders-to-ban-heavy-vehicles-in-sardhana-proved-to-be-futile-sardana-news-c-44-1-smrt1055-106985-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सरधना में भारी वाहनों पर प्रतिबंध के आदेश हवाई साबित हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सरधना में भारी वाहनों पर प्रतिबंध के आदेश हवाई साबित हुए
विज्ञापन
सरधना। नगर में भारी वाहनों के प्रवेश पर एसएसपी के आदेश के बाद भी रोक नहीं लग पाई है। इसके चलते रविवार को नगर में दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। नगर की सीमाओं से भारी वाहनों का बिना रोकटोक आवागमन चलता रहा।
बीते दिनों संपूर्ण समाधान दिवस में व्यापारियों व कई संगठनों ने जिलाधिकारी डाॅ. विजय कुमार व एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा को ज्ञापन देकर कस्बे में भारी वाहनों की एंट्री पर प्रतिबंध की मांग की थी। इसके बाद एसएसपी ने शनिवार को सुबह 9:00 बजे से रात 9:00 बजे तक नगर में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंधित के आदेश जारी किए थे। नियमों का पालन नहीं करने पर वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश जारी किए गए थे।
नगर में भारी वाहनों के प्रवेश को तय समय के अनुसार सख्ती से लागू करने की जिम्मेदारी थाना पुलिस को दी गई थी, लेकिन पहले ही दिन एसएसपी द्वारा तय किए डायवर्जन के नियमों की धज्जियां उड़ती दिखाई दी। नगर में पूरे दिन भारी वाहनों का आवागमन बेरोकटोक जारी रहा। इस कारण जाम की स्थिति बनी रही। भूनी टोल से बचने के लिए दिनभर नगर में भारी वाहनों का आवागमन जारी रहा। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि नाे एंट्री के लिए चिह्नित स्थान पर बैरिकेडिंग की जा रही है। जल्द ही नगर में नो एंट्री के समय भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
यह है डायवर्जन प्लान
लोगों की शिकायत पर एसएसपी ने नगर में भारी वाहनों के प्रवेश प्रतिबंधित करते हुए डायवर्जन प्लान तैयार किया था। इसमें शामली की ओर से कस्बा सरधना से दौराला की तरफ जाने वाले भारी वाहन कस्बा सरधना से न होकर भूनी चौराहा से मेरठ-शामली हाईवे से नानू पुल के रास्ते दौराला पुल से होकर जाएंगे। दौराला व खिर्वा रोड से कस्बा सरधना से होकर शामली की ओर जाने वाले भारी वाहन दौराला पुल से सीधे नानू पुल होते हुए मेरठ-शामली हाईवे से होकर शामली के लिए जाएंगे।