फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Opportunity for registration in graduation from today, up to seven applications

स्नातक में आज से फिर रजिस्ट्रेशन का मौका, सात तक होंगे आवेदन

Wed, 02 Dec 2020 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
Opportunity for registration in graduation from today, up to seven applications
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस और संबद्ध कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष के कोर्सों में बुधवार को ओपन मेरिट से दाखिलों के अंतिम दिन 1968 दाखिले हुए। स्नातक में अब तक 100158 दाखिले हुए हैं।
विज्ञापन

स्नातक में दाखिलें की अंतिम तिथि कई बार बढ़ चुकी है, लेकिन इसके बावजूद लगभग एक लाख सीटें अभी भी खाली हैं। ऐसे में विवि प्रशासन ने बृहस्पतिवार से दाखिले के लिए अंतिम बार पंजीकरण खोल दिए हैं। हालांकि एडेड और राजकीय कॉलेजों में ज्यादातर सीटें भर गई हैं, लेकिन कुछ कॉलेजों में अभी भी ऑनलाइन दाखिलों की पुष्टि न होने के कारण सीटें खाली दिख रहीं हैं। फिलहाल सिर्फ आरक्षित कोटे की सीटें खाली हैं।
विज्ञापन

सीसीएसयू कैंपस-कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष के 41 कोर्सों में बुधवार शाम तक 100158 दाखिले हुए। इनमें 48707 छात्र और 51447 छात्राएं हैं। बीए में सबसे ज्यादा 45728 दाखिले हुए हैं। बीकॉम में 14606 एडमिशन हुए हैं। बीएससी बायो में 6155, मैथ में 6081 और स्टेटिक्स में 543 दाखिले हुए हैं। स्टेटिक्स में गौतमबुद्घनगर और हापुड़ में एक भी दाखिला नहीं हुआ है। बीएससी एजी में 2475 दाखिले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेल्फ फाइनेंस कोर्सों में पांच वर्षीय बीए-एलएलबी में 4929, बीबीए में 6408 और बीसीए में 6027 छात्र-छात्राओं ने दाखिले लिए हैं। बाकी कोर्सों की स्थिति ठीक नहीं है। विवि के प्रवेश समन्यवक प्रो. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार से सात दिसंबर तक एक बार फिर से रजिस्ट्रेशन खोले गए हैं।
पीजी कोर्सों और एलएलबी में नौ दिसंबर को जारी होगी पहली मेरिट
पीजी कोर्सों एमए-एमकॉम-एमएससी और तीन वर्षीय एलएलबी आदि में भी रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि सात दिसंबर है। नौ दिसंबर को पहली मेरिट जारी होगी। पीजी कोर्सों में एमए में बुधवार शाम तक 14249, एमकॉम में 7915 और एमएससी में 11159 पंजीयन किए गए हैं।

एमएससी एजी में 3881 पंजीयन हुए हैं। बाकी पीजी कोर्सों की स्थिति अच्छी नहीं है। तीन वर्षीय एलएलबी की 15 हजार के करीब सीटों पर अब तक 27330 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है। एलएलबी के एडमिशन के लिए एडेड कॉलेजों में मेरिट 70 से ऊपर ही रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed