फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   opern the pandav teela and karn mandir for touriest at hastinapur

हस्तिनापुर में पर्यटकों के लिए खोले गया पांडव टीला और कर्ण मंदिर

Thu, 11 Jun 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
opern the pandav teela and karn mandir for touriest at hastinapur
कर्ण मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए खोलते महंत। - फोटो : MAWANA
हस्तिनापुर। हस्तिनापुर स्थित पांडव टीला और कर्ण मंदिर को पर्यटक श्रद्धालुओं के लिए खोला दिया गया। हालांकि बुधवार का कुछ ही पर्यटक वहां पहुंचे। पुरातत्व विभाग के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर पांडव टीला पर्यटकों, श्रद्धालुओं के लिए खोला गया। पुरातत्व विभाग के कर्मचारी अरविंद राणा ने बताया कि 26 मार्च को पांडव टीले को किसी भी व्यक्ति के प्रवेश के लिए बंद कर दिया गया था। अब यह स्थल खुलने पर लोग गाइडलाइन के अनुसार महाभारत कालीन इतिहास को देख सकते हैं। नियम अनुसार पांच व्यक्तियों से अधिक के एक साथ पांडव टीले पर घूमने की इजाजत नहीं होगी। मॉस्क और सैनिटाइजर का प्रयोग जरूरी है। वहीं दानवीर कर्ण मंदिर को भी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है। मंदिर के महंत शंकर देव जी महाराज ने बताया कि मंदिर में केवल चार व्यक्तियों को ही एक साथ प्रवेश दिया जा रहा है और मंदिर के बाहर हाथों सैनिटाइज कराया जा रहा है। हालांकि सभी पर्यटक स्थलों को खोला जा रहा है। हालांकि भीषण गर्मी और लॉकडाउन के असर के चलते कुछ ही पर्यटक पहुंच रहे हैं। पंडित सूर्यकांत शास्त्री के अनुसार पूर्व में हजारों की संख्या में श्रद्धालु, पर्यटक यहां पहुंचते थे। अब यह सुनसान पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed