{"_id":"653acac57e446eb1e50dd7ec","slug":"operation-of-freight-trains-started-between-khurja-khatauli-on-dedicated-freight-corridor-meerut-news-c-14-1-mrt1051-369393-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर खुर्जा-खतौली के बीच मालगाड़ियों का संचालन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर खुर्जा-खतौली के बीच मालगाड़ियों का संचालन शुरू
विज्ञापन
पूरे कॉरिडोर पर विधिवत शुभारंभ एक नवंबर से किया जाएगा
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (ईडीएफसी) पर न्यू खुर्जा से लेकर न्यू खतौली स्टेशनों के बीच मालगाड़ियों का संचालन शुरू हो गया है। खतौली से न्यू पिलखनी सहारनपुर तक ईडीएफसी पर मालगाड़ियों का संचालन भी जल्द शुरू होगा। पूरे कॉरिडोर पर मालगाड़ियों का विधिवत शुभारंभ एक नवंबर से होगा।
उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए पश्चिम बंगाल के डालकुनी से लेकर लुधियाना के साहनेवाल तक ईडीएफसी का निर्माण हुआ है। इसके बनने से न सिर्फ उद्योगों को कच्चे माल की आपूर्ति आसान होगी, बल्कि सप्लाई भी सुगम होगी।
खुर्जा से लेकर साहनेवाल तक 398 किलोमीटर लंबे ईडीएफसी का निर्माण तीन चरणों में हुआ है। ईडीएफसी की सिंगल लाइन बिछाई गई है। मालगाड़ियों की क्रासिंग के लिए हर 12-15 किलोमीटर की दूरी पर स्टेशन बनाए गए हैं। जिन्हें न्यू खुर्जा, न्यू मेरठ, न्यू खतौली, न्यू पिलखनी आदि नाम दिए गए हैं।। पहले चरण में खुर्जा से खतौली, दूसरे में खतौली से सहारनपुर के न्यू पिलखनी और तीसरे चरण में न्यू पिलखनी से लेकर साहनेवाल तक कॉरिडोर का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन
साहनेवाल से लेकर खुर्जा तक मालगाड़ी का ट्रायल भी हो चुका है। इस ट्रायल के बाद ईडीएफसी पर खुर्जा से लेकर खतौली तक मालगाड़ियों का संचालन शुरू हो गया है। इस कॉरिडोर को खुर्जा, खतौली, पिलखनी में रेल के मुख्य यात्री ट्रैक से जोड़ा गया है। इसी कारण पंजाब की ओर जाने और आने वाली मालगाड़ियों को खतौली से मुख्य ट्रैक के बाद ईडीएफसी से होकर खुर्जा तक निकाला जा रहा है।
खुर्जा-खतौली के बीच 135 किलोमीटर की दूरी में मालगाड़ी 14 स्टेशनों से होकर गुजर रही है। इस स्टेशनों पर मालगाड़ियों की क्राॅसिंग भी कराई जा रही है। दो दिन पहले डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के निदेशक परियोजना एवं नियोजन पंकज सक्सेना भी न्यू पिलखनी तक कॉरिडोर का निरीक्षण कर चुके है।
ईडीएफसी पूरी तरह से तैयार है। पूरे कॉरिडोर पर लुधियाना के साहनेवाल से न्यू खुर्जा तक मालगाड़ी का ट्रायल हो चुका है। खुर्जा और खतौली के बीच नियमित रूप से रोजाना मालगाड़ी चलाई जा रही है। न्यू पिलखनी तक कॉरिडोर पर जल्द मालगाड़ी चलाई जाएगी। - अरुण शर्मा, सहायक परियोजना प्रबंधक