फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   One nation one election will prove to be a boon for the country

एक राष्ट्र एक चुनाव देश के लिए साबित होगा वरदान

Sun, 08 Jun 2025 01:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
One nation one election will prove to be a boon for the country
सरूरपुर। गांव कक्केपुर में कार्यक्रम में शामिल भाजपा नेता। संवाद
सरूरपुर। गांव कक्केपुर में राकेश त्यागी के आवास पर भाजपा की एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर किसान चौपाल आयोजित की गई। अध्यक्षता निरंकार त्यागी ने की। मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार में मंत्री नरेंद्र कश्यप, पिछड़ा कल्याण दिव्यांगजन सशक्तीकरण मंत्री रहे।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित किसान चौपाल में नरेंद्र कश्यप ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव की अवधारणा का उद्देश्य भारत में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक ही समय पर कराना है। एक साथ चुनाव होने से चुनाव आयोग और राजनीतिक दलों के लिए वित्तीय बचत हो सकती है। एक साथ चुनाव होने से राजनीतिक स्थिरता बढ़ सकती है। चुनाव आयोग को एक साथ चुनाव कराने के लिए अपनी भूमिका और जिम्मेदारियों को बढ़ाना पड़ सकता है। एक राष्ट्र एक चुनाव देश के लिए वरदान साबित होगा। देश में 47 राजनीतिक दलों में से 32 ने इसका समर्थन किया है। प्रधानमंत्री मोदी विकास की रफ्तार को तेज करने के लिए अनूठी पहल लेकर आए हैं। संचालन किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पंकज चौहान ने किया। जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, मनिंदर पाल सिंह, तेजा गुर्जर, दिनेश ठाकुर, संजय त्यागी, मनोज चौहान, मुकेश शास्त्री, पंकज चौहान, विपेंद्र, सुधा वाल्मीकि, आयुष चपराना, संजीव राणा, लोकेंद्र, आदेश कसाना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed