{"_id":"590a1bf14f1c1b4a63441a99","slug":"one-machine-seal-petrol-pump","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच पेट्रोल पंपों पर छापे, एक मशीन सील ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच पेट्रोल पंपों पर छापे, एक मशीन सील
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 May 2017 02:46 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल पंपों की मशीनों पर चिप लगाकर तेल चोरी के मामले पकड़े जाने पर बुधवार को जिला प्रशासन के निर्देशन पर शहर में पांच पेट्रोल पंपों पर छापेमारी हुई। जिनमें से एक पेट्रोल पंप की मशीन की वायर कटी मिलने पर उसको सील कर दिया। बाकी अन्य में घटतौली या फिर मिलावट जैसी कोई कमी नहीं पाई गई।
जिलाधिकारी के निर्देश पर एसीएम कुमार भूपेंद्र, एसीएम संतोष के नेतृत्व में डीएसओ राजेश कुमार, आरओ मनोज गुप्ता, बाटमाप तोल विभाग, तेल कंपनियों के अधिकारियों की टीम ने संयुक्त रूप से ट्रांसपोर्ट नगर स्थित शेखो पेट्रोल पंप पर छापा मारा। यहां पर एक मशीन में कंट्रोल यूनिट से पल्स यूनिट के बीच की वायर कटी पाई गई। टीम ने मशीन को सील कर दिया। साथ ही टेक्निकल एक्सपर्ट टीम से जांच कराने के बाद ही मशीन की सील खोले जाने की बात कही। इस संबंध में अधिकारियों की टीम का कहना है कि वायर कटी होने के संबंध में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होग। जांच के उपरांत पता चलेगा कि वायर चिप लगाने के लिए काटी गई या फिर अन्य कोई कारण है। इसके अलावा टीम ने रजबन स्थित मेरठ ऑटो पेट्रोल पंप, दिल्ली रोड स्थित रमन पेट्रोल पंप, रतीराम खूब चंद पेट्रोल पंप, शक्ति फीलिंग स्टेशन पर छापेमारी की। जहां सब सामान्य मिला। जिला आपूर्ति अधिकारी राजेश कुमार का कहना है कि जनपद भर के ऐसे सभी पेट्रोल पंपों पर छापेमारी की जाएगी, जिनकी आम शिकायतें हैं या फिर अधिक सेल हो रही है।